एक्सप्लोरर

आज कितने बजे ट्रंप करने वाले हैं टैरिफ का ऐलान, क्या भारत होगा निशाने पर, जानिए सबकुछ

Trump Tariff: ट्रंप ने घोषणा की है कि 2 अप्रैल 2025 से वे कई देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, पर पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ लागू करेंगे.

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को 'लिबरेशन डे' घोषित किया है, जिस दिन वे कई नए रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेंगे. उनकी नीतियों का पूरा विवरण अभी साफ नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा है कि बुधवार की टैरिफ घोषणा बहुत बड़ी होगी.

ट्रंप ने कहा कि टैरिफ सभी देशों पर लागू होंगे. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 2 अप्रैल की घोषणा के बाद वे कुछ देशों के साथ समझौते करने के लिए तैयार हैं, ताकि वे टैरिफ से बच सकें.

जानें किस समय होगी इसकी घोषणा ?

डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को शाम 4 बजे ET (स्थानीय समयानुसार) टैरिफ की घोषणा करेंगे. यह घोषणा व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन' कार्यक्रम के दौरान होगी. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, टैरिफ तुरंत लागू होंगे और गुरुवार से इनकी वसूली शुरू हो जाएगी.

जानें क्या है ट्रंप की योजना ?

डोनाल्ड ट्रंप का लिबरेशन डे उनकी व्यापार नीति का अहम हिस्सा होगा. इस दिन वह नए टैरिफ बढ़ाने की घोषणा करेंगे, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ट्रंप उन देशों पर शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं जो अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ या अन्य व्यापारिक बाधाएं जैसे सब्सिडी लगाते हैं. हालांकि उनकी पूरी व्यापार योजना के बारे में अभी ज्यादा जानकारी स्पष्ट नहीं है. 

मॉर्निंग स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के करीब 20 देशों के साथ व्यापार समझौते हैं, जिससे माना जा रहा है कि शुरुआती टैरिफ उन्हीं पर लागू हो सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ नीति बुधवार को तय हो सकती है, लेकिन यह आगे की बातचीत का हिस्सा भी हो सकती है. विश्लेषकों के मुताबिक, यह फैसला पूरी तरह स्थायी नहीं है और इससे व्यापार में अनिश्चितता बनी रह सकती है.

ट्रंप ने अपने बयान में कही थी ये बात

ट्रंप ने 31 मार्च को व्हाइट हाउस में कहा था कि उनके टैरिफ अमेरिकी व्यापार भागीदारों की नीतियों से बेहतर होंगे. उन्होंने कहा, "हम उनसे बेहतर होंगे और हमारी टैरिफ दरें उनके मुकाबले कम होंगी, कुछ मामलों में काफी कम." जब उनसे विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "आप दो दिन में देखेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget