एक्सप्लोरर

पृथ्वी से टकरा सकता है यह विशालकाय ऐस्टरॉयड, भारत समेत दक्षिण एशिया में मच सकती है तबाही!

वैज्ञानिकों ने इस ऐस्टरॉयड का नाम 2024 YR4 रखा है, जिसका आकार 40 से 90 मीटर के बीच है. ईएसए ने कहा कि इस ऐस्टरॉयड के सुरक्षित रूप से पृथ्वी से टकराने के संभावना करीब 1.3 प्रतिशत आंकी गई है.

Asteroid 2024 YR4 Earth : अंतरिक्ष में एक विशालकाय ऐस्टरॉयड (उल्कापिंड) पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है. इस ऐस्टरॉयड ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय उल्कापिंड की धरती से टकराने की आशंका जताई है. जिसे लेकर अब संयुक्त राष्ट्र (UN) भी ऐक्शन में आ गया है. संयुक्त राष्ट्र के खगोलविद भी इस ऐस्टरॉयड पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.

अंतरिक्ष एजेंसी का क्या कहा?

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने कहा, “इस ऐस्टरॉयड के 22 दिसंबर, 2032 को पृथ्वी के पास से सुरक्षित रूप से गुजरने की 99 प्रतिशत संभावना है. लेकिन इसकी टकराने के एक प्रतिशत संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.” एजेंसी ने आगे कहा, “ऐसा कोई भी टकराव धरती पर एक बहुत बड़ी तबाही का कारण बन सकता है और इस तबाही की जद में दक्षिण एशिया के देश विशेषकर भारत-पाकिस्तान और इसके आसपास के देश आ सकते हैं.”

उल्लेखनीय है कि इस ऐस्टरॉयड का नाम वैज्ञानिकों ने 2024 YR4 रखा है, जिसका आकार 40 से 90 मीटर के बीच है. ईएसए ने कहा कि इस ऐस्टरॉयड के सुरक्षित रूप से पृथ्वी से टकराने के संभावना करीब 1.3 प्रतिशत आंकी गई है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की ग्रह रक्षा संस्थाएं एक ऐस्टरॉयड की बारीकी से निगरानी कर रही है. खगोलविद फिलहाल ऐस्टरॉयड के आकार और रफ्तार की गणना कर रहे है. इसे टोरिनो इंपैक्ट हैजर्ड स्केल पर 3 का दर्जा दिया गया है.

अगर धरती से टकराया तो मचेगी तबाही

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो इसमें परमाणु बम जितनी तबाही मचाने की ताकत होगी और अगर यह किसी आबादी वाले इलाके में गिरता है तो इससे काफी गंभीर नुकसान हो सकता है. हालांकि इस बात की अधिक संभावना है कि 2024 YR4 समुद्र या धरती के किसी दूरस्थ भाग में गिरेगा. फिलहाल यह ऐस्टरॉयड धरती से काफी दूर है और यह तय करना मुश्किल है कि ऐस्टरॉयड की टकराने की स्थिति में इससे क्या असर होगा.

ऐस्टरॉयड को लेकर क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के डॉ. रॉबर्ट मैसी ने कहा, “अभी इस बारे में ज्यादा चिंता की बात नहीं है, लोगों को भी घबराने की जरूरत नहीं है. 2022 में नासा ने डार्ट मिशन के जरिए एक ऐस्टरॉयड का रास्ता सफलतापूर्वक बदला था. ऐसे में अगर YR4 के धरती से टकराव का खतरा बना रहता है तो संयुक्त राष्ट्र की टीमें इस पर कार्रवाई करने के ऑप्शन पर विचार करेगी.

यह भी पढ़ेंः सऊदी अरब में पाकिस्तान की बुराई भारतीय एक्टिविस्ट को पड़ी महंगी, गए जेल, भारतीय दूतावास ने छुड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget