एक्सप्लोरर

Argentina Vice President Attack: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की नाकाम कोशिश, बंदूकधारी ने तानी पिस्टल

Argentina Vice President Attack: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है. एक बंदूकधारी शख्स ने उन पर पिस्टल तान दी.

Argentina Vice President Attack: अर्जेंटीना (Argentina) की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज (Cristina Fernández) पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है. उपराष्ट्रपति के घर के बाहर ही एक बंदूकधारी शख्स ने उन पर पिस्टल तान दी. बताया जा रहा है कि, घटना के बाद हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टीना के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी थी.

क्रिस्टीना अपनी गाड़ी से उतरकर घर के अंदर जा रही थी कि तभी एक बंदूकधारी शख्स ने उन बेहद करीब से पिस्टल तान दी. इसी दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तुरंत हरकत में आकर बंदूकधारी शख्स को दबोच लिया. ताजा जानकारी के मुताबिक, शख्स से पूछताछ की जा रही है.

अदालत से घर लौटी थीं क्रिस्टीना

घटना की एक फुटेज लोकल मीडिया की ओर से जारी की गई है जिसमें साफ देखने को मिल रहा है कि क्रिस्टीना भीड़ के सामने से निकलने की कोशिश कर रही है कि इसी बीच एक शख्स उन पर पिस्टल तान देता है. वहीं, पास खड़े लोगों समेत सुरक्षाबलों ने तुरंत हरकत में आकर आरोपी शख्स को पीछे धकेला. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के ब्राजील मूल के होने की आशंका है.

बताया जा रहा है कि क्रिस्टीना भ्रष्टाचार के मुकदमे के बीच में है और वो अदालत से अपने घर लौटी थी कि इसी दौरान ये घटना घटी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टीना ने भ्रष्टाचार को लेकर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. बता दें, क्रिस्टीना साल 2007 से 2015 तक अर्जेंटीना की राष्ट्रपति रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें.

Delhi: CBI हेडक्वार्टर में कार्यरत डिप्टी लीगल एडवाइजर ने की आत्महत्या, अपने ही घर में लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget