एक्सप्लोरर

'प्रोटेस्ट किया तो खुद देना होगा पुलिस खर्चे का बिल', अर्जेंटीना की नई सरकार के नए नियमों पर क्यों हो रहा है हंगामा?

Argentina New Rule: अर्जेंटीना की सरकार ने विरोध प्रदर्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. विपक्षी दल नए कानून के आने के बाद चिंता में है, उनका मानना है कि इससे विरोध के अधिकार पर आंच आएगी.

Argentina Protest Rule: अर्जेंटीना की नई नवेली सरकार विरोध प्रदर्शनों के निपटने के लिए नए कायदे-कानून लाने की तैयार कर रही है. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और उनके सहयोगी ने देश की मुद्रा का अवमूल्यन करीब पचास फीसदी तक कर दिया है. यानी मुद्रा का कमजोर किया है. इस कदम को मिलेई सरकार आर्थिक सुधार की ओर एक कदम बताती है. लेकिन इस फैसले से देश में कई लोग नाराज भी हुए हैं. 

इन लोगों से निपटने के लिए सरकार ने नए दिशा-निर्देश बनाए हैं. विरोध करने वाले व्यक्तियों और संगठनों की पहचान "वीडियो, डिजिटल या मैन्युअल जरिए की जाएगी और फिर उनके प्रदर्शनों पर पुलिस सुरक्षा बल भेजने की लागत का बिल दिया जाएगा. यानी विरोध करने वाले लोगों पर पुलिस के खर्चों का बिल दिया जाएगा. राष्ट्रपति मिलेई की सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने कहा, सरकार सुरक्षा बलों के इस्तेमाल के लिए भुगतान नहीं करने जा रही है. जिन संगठनों के पास कानूनी दर्जा है उन्हें खुद भुगतान करना होगा. 

'विरोध के अधिकार को दबाने की कोशिश'

नए नियमों का मकसद विरोध के पारंपरिक तरीके को रोकना है जिसे 'पिकेट' कहा जाता है. पिकेट के मुताबिक प्रदर्शनकारी शहर की सड़कों और हाइवे को घंटों तक या फिर कई दिनों तक और कभी-कभी हफ्तों तक रोक देते हैं. बुलरिच ने कहा, "हम कई सालों से पूरी तरह अव्यवस्था में जी रहे हैं. अब समय आ गया है कि इस सिस्टम को ख़त्म किया जाए."

हालांकि सरकार ने फुटपाथ पर विरोध प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है. लेकिन मानवाधिकार कार्यकर्ता और विपक्षी पार्टी इन नियमों को वैध नहीं मानती हैं. उनका मानना है कि इस नियम से विरोध का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा और अगर कोई जायज विरोध करेगा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. वे कहते है कि ये नियम विरोध के अधिकार को दबाने के लिए लाया गया है. 

वामपंथी विधायक और पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मरियम ब्रेगमैन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा: "बुलरिच ने जो घोषणा की वह बिल्कुल असंवैधानिक है... विरोध करने का अधिकार सभी अधिकारों में से पहला है.

ये भी पढ़ें:
'अल्लाह की है पूरी दुनिया, हर जगह होगा इस्लाम..' इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बयान पर पाकिस्तानी शख्स ने ऐसा क्यों कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget