एक्सप्लोरर

इजरायल में मिला रहस्यमय कंकाल, 1600 साल पुरानी कब्र में लोहे के छल्लों से बंधे थे हाथ-पैर और गर्दन

इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी (IAA) के पुरातत्वविदों की एक टीम ने साल 2016-17 में यरूशलम के रामत श्लोमो इलाके के पास खिरबत अल-मसानी साइट पर खुदाई की. इसी दौरान उन्होंने इस रहस्यमय कंकाल को खोजा.

Mysterious Skeleton found in Israel : इजरायल में पुरातत्वविदों को एक 1600 पुरानी रहस्यमयी कब्र मिली है. जिसमें एक महिला का कंकाल था. इस कंकाल को देखकर पुरातत्वविद हैरान रह गए, क्योंकि कब्र में जिस महिला को दफन किया गया था, उसकी हाथ, पैर और गर्दन में 4 भारी छल्ले पहनाए गए थे. इसके अलावा उसके पेट पर लोहे की प्लेटें भी लगाई गई थी, जो एक कवच की तरह महिला के शरीर को ढक रही थी.

पुरातत्वविदों को महिला की इस क्रब को यरूशलम के ओल्ड सिटी से 3 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एक चर्च की वेदी के नीचे दफन किया गया था. बता दें कि वेदी के नीचे दफनाने का सम्मान सिर्फ सबसे सम्मानित लोगों को ही दिया जाता था.

2016-17 में खिरबत अल-मसानी साइट पर हुई थी खुदाई

इजरायल एंटीक्विटीज अथॉरिटी (IAA) के पुरातत्वविदों की एक टीम ने साल 2016-17 में यरूशलम के रामत श्लोमो इलाके के पास खिरबत अल-मसानी साइट पर खुदाई की. इसी दौरान उन्होंने इस रहस्यमय कंकाल को खोजा. जब पुरातत्वविदों ने इस कंकाल को खोजा तब भी यह लोहे की कैद में थी.

IAA की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संभव है कि यह महिला अपनी यातना के लिए खुद ही जिम्मेदार है. बीजान्टिन काल में आत्म-यातना की चरम प्रथाओं के विषय में कई ऐतिहासिक सोर्स में इसके उल्लेख हैं. इन प्रथाओं के अनुसार, भारी जंजीरें, धातु के छल्ले या पत्थर पहनना शामिल था. इसके अलावा लंबे समय तक उपवास करना, बहुत छोटे कमरे या पिंजरे में अपने आपको बंद कर लेना, नींद से खुद को दूर करना, शरीर को प्राकृतिक तत्वों के हवाले छोड़ देना और आग में कूदना भी शामिल था.

पहले माना पुरुष का कंकाल, खोज की तो निकली महिला

पुरातत्वविदों को शुरू में जब यह कंकाल मिला था, तो इसका लिंग में बारे में पता नहीं चल पाया. लेकिन विशेषज्ञों ने माना कि यह पुरुष का कंकाल हो सकता है, क्योंकि उस समय के केवल दो अन्य ज्ञात मामले पुरुषों के थे और उन्हें लेवेंट इलाके में खोजा गया था. हालांकि, जब बाद में कंकाल के दांतों के इनेमल के नई खोज सामने आई तो सारी कहानी ही बदल गई और पता चला कि यह एक महिला का कंकाल है, जो संभावित रूप से एक नन की है.

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, IAA के उत्खनन डायरेक्टर जुबैर अदावी ने कहा, “हमने बीजान्टिन मठ के 2 हिस्सों में खोज की. इनमें से एक में कई कमरे और एक आंगन शामिल था. चर्च में 3 अर्धगोलाकार संरचना थी. हमने बीच वाली संरचना की खोज की. वेदी के नीचे हमें तीन क्रब मिली और इसमें से एक में लोहें के छल्लों में लिपटा महिला का कंकाल मिला.”

यह भी पढे़ेंः व्हाइट हाउस में बहस के बाद अमेरिका ने दिखाई सख्ती तो गिड़गिड़ाने लगे जेलेंस्की, ट्रंप के दूत का दावा, ‘पत्र लिखकर मांगी माफी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget