एक्सप्लोरर

ब्रिटेन के बाद अब जापान में मिला कोरोना का एक दम नया वेरिएंट, ब्राज़ील से लौटे चार लोग हुए संक्रमित

मंत्रालय के मुताबिक चार में से एक व्यक्ति के जापान पहुंचने पर उसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए थे, लेकिन बाद में उसे सांस लेने में दिक्कतें आने लगीं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नई दिल्ली: जापान में कोरोना वायरस के एक और नए वेरिएंट के मिलने की पुष्टि हुई है. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी. मंत्रालय के मुताबिक ये नया वेरिएंट यूनाइटेड किंगडम और साउथ अफ्रीका में में पाए गए वेरिएंट से मिलता जुलता है.

जापान टाइम्स के मुताबिक जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट ब्राज़ील से लौटे चार लोगों में मिला है. द नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफेक्सियस डिज़ीस (NIID) ने कहा है कि अभी इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि ये नया वेरिएंट तेज़ी से फैलता है. हालांकि इंस्टिट्यूट का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ये लोगों को गंभीर तौर पर बीमार करता है और क्या इस पर वैक्सीन का असर पड़ेगा या नहीं.

मंत्रालय के मुताबिक चार में से एक व्यक्ति के जापान पहुंचने पर उसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए थे, लेकिन बाद में उसे सांस लेने में दिक्कतें आने लगीं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य महिला जिनकी उम्र 30 साल है, उनमें सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई दिए.

बता दें कि इन चार लोगों का एयरपोर्ट क्वारन्टीन के दौरान कोरोना टेस्ट किया गया था और वहीं इनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई. बाद में NIID डिटेल टेस्ट के दौरान इनमें नए तरह के कोरोना वायरस होने की जानकारी सामने आई.

आपको बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट पाया गया था, जो कि बेहद तेज़ी से लोगों को संक्रमति करता है. इस वेरिएंट ने अब भारत समेत दुनिया के कई देशों में अपने पैर पसार लिए हैं. इस वेरिएंट के चलते ब्रिटेन में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं. अब वहां लॉकडाउन भी लागू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

इंडोनेशिया में क्रैश हुए प्लेन के ब्लैक बॉक्स के लोकेशन का पता चला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

IND vs AUS: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के कप्तान विराट कोहली, कहा- इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget