एक्सप्लोरर

Covid Like Pandemic: कोरोना जैसी एक और भयावह महामारी मचाएगी दुनिया में तबाही! दिखाई पड़ रहे ये इशारे

Covid-19 Like Pandemic: एयरफिनिटी के मुताबिक, अगर ये संभावित महामारी अपनी सबसे गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है तो एक दिन में ब्रिटेन के 15 हजार लोगों की मौत हो सकती है.

Another Coronavirus Like Pandemic: तीन साल पहले सामने आए कोरोनावायरस से दुनिया अभी भी जूझ रही है. इस बीच एक हेल्थ एनालिटिक फर्म ने दावा किया है कि कोरोना की तरह ही एक भयावह महामारी अगले एक दशक में पूरी दुनिया में फैल सकती है. इस हेल्थ फर्म के मुताबिक, वायरसों के लगातार सामने आने से एक और भयंकर महामारी के सामने आने की 27.5 फीसदी संभावना है.

हालांकि, लंदन स्थित एयरफिनिटी लिमिटेड नाम की इस फर्म ने ये भी कहा है कि अगर समय रहते इस महामारी के लिए वैक्सीन बन जाएगी तो इससे होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है. इस फर्म ने बताया कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आबादी और जूनोटिक रोग इस खतरे को और बढ़ा रहे हैं.

कितनी खतरननाक होगी ये महामारी?

एयरफिनिटी के मुताबिक, ये महामारी बर्ड फ्लू वायरस की तरह ही इंसानों से इंसानों में संक्रमण के जरिये फैल सकती है. अगर ये संभावित महामारी अपनी सबसे गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है तो एक दिन में ब्रिटेन के 15 हजार लोगों की मौत हो सकती है.

हालांकि, फर्म की ओर से ये भी कहा गया है कि अगर इससे बचने के सही उपाय करते हुए 100 दिनों के भीतर ही कारगर वैक्सीन का निर्माण कर लिया जाता है तो इस खतरनाक महामारी के प्रभाव 8.1 फीसदी तक कम किया जा सकता है.

दो दशकों में आ चुकी हैं तीन महामारियां

कोरोना के बीच अब हेल्थ एक्सपर्ट्स ने अगली संभावित महामारी के खतरे पर अपना ध्यान लगा दिया है. बीते दो दशकों में दुनिया के सामने कोरोनावायरस के तीन रूप सार्स, मर्स और कोविड-19 आ चुके हैं. इसमें 2009 में स्वाइन फ्लू महामारी को भी जोड़ा जा सकता है.

बर्ड फ्लू का H5N1 स्ट्रेन (H5N1 bird flu strain) पहले से ही चिंताजनक तरीके से बढ़ रहा है. हालांकि, अभी इसके मामले बहुत ज्यादा संख्या में नहीं आ रहे हैं, लेकिन इसकी इंसानों से इंसानों में फैलने की क्षमता डराने वाली है. इतना ही नहीं मर्स और जीका वायरस की कोई भी वैक्सीन या इलाज अभी तक नहीं बना है. एयरफिनिटी के मुताबिक, ये तमाम चीजें ही एक नई भयावह महामारी की ओर इशारा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Cases Today: नहीं थम रही रफ्तार, नए मामले 11 हजार के पार, क्या फिर कोरोना मचाएगा हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget