एक्सप्लोरर

Chinese Influencer: चीन में लाइव कैमरे पर अधिक शराब पीने के बाद एक और इंफ्ल्यूएंसर की मौत, महीने भर के अंदर दूसरी घटना

Chinese Influencer Found Dead After Drinking: चीन में एक और इंफ्ल्यूएंसर की अधिक शराब पीने के कारण मौत हुई है. खास बात यह है कि यह शख्स लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान शराब गटक रहा था.

Viral News: चीन में ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान अधिक शराब पीने की वजह से एक और इंफ्ल्यूएंसर की मौत हुई है. यह महीने भर के अंदर दूसरी ऐसी घटना है. घटना को लेकर सोशल मीडिया स्टार की पत्नी ने पुष्टि की है उसकी मौत हो चुकी है. 

मृतक की पहचान ब्रदर हुआंग के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय था. 27 वर्षीय ब्रदर हुआंग की पत्नी ली के अनुसार, उसने बीते मंगलवार की रात अत्यधिक शराब का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और अस्पताल ले जाया गया, इससे पहले उसकी मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान चैलेंज के चक्कर में अधिक शराब पी थी. 

महीने भर के अंदर दूसरी घटना 

इससे पहले हाल ही में एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कुछ इसी तरह मौत हुई थी. उसने भी लाइव स्ट्रीम के दौरान 7 बोतल शराब पी डाली थी. जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, ब्रदर हुआंग सोशल मीडिया के जरिए पैसे कमाना चाहता था, इसके लिए वह लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लोगों को प्रभावित करना चाह्ता था लेकिन इस बार वह हादसे का शिकार हो गया. पीड़ित की पत्नी ली के मुताबिक़, लाइव कैमरे पर आने से पहले भी शराब पी चुका था. 

चीन में चला है लाइव शराब पीने का ट्रेंड 

चीन में सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे से शर्त लगा शराब पी रहे हैं. ऐसे में वह हादसे का शिकार हो जा रहे हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान शराब पीने का चलन जोरों पर है. बस इसी चलन का हिस्सा बनने के बाद  ब्रदर हुआंग अपनी जान गंवा बैठा. चीनी इन्फ्लुएंसर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दिख रहा है कि वह कैमरे पर शराब की बोतल लिए हुए है. उसने शराब पीते हुए अपना वीडियो भी बनाया है. चीनी मीडिया के अनुसार, वांग के 176,000 फॉलोअर्स हैं. 

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: बांध टूटने के बाद आई बाढ़ का दौरा करने पहुंचे ज़ेलेंस्की, बनाया आगे के लिए खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget