एक्सप्लोरर

चीनी भाषा मंदारिन को ऑफिशियल भाषा बनाने के लिए पाक में प्रस्ताव पारित

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक और पड़ोसी मुल्क चीन की भाषा मंदारिन को अपना लिया है. देश में एक मोशन पास किया गया जिसके बाद मंदारिन पाक की ऑफिशियल भाषाओं में शुमार हो गई. चीन ने बीआरआई के तहत पाक में भारी निवेश किया है जिससे देश के ऊपर इस भाषा को अपनाने का दबाव बढ़ गया.

इस्लामाबाद: न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से ख़बर है कि पाकिस्तान की चीन से बढ़ती नज़दीकियों को एक नया आयाम तब मिला जब पाकिस्तान ने चीन की राष्ट्रभाषा मंदारिन को अपने देश की ऑफिशियल भाषाओं में शामिल कर लिया. ANI ने पाकिस्तानी मीडिया AbbTakk न्यूज़ के हवाले से कहा है कि देश में एक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कहा गया कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों के लिहाज़ से ये कदम बहुत ज़रूरी था.

इसी सिलसिले में आगे कहा गया कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बीतते समय के साथ गहरे होंगे. इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर से जोड़ना है. पाकिस्तान का मानना है कि मंदारिन के इस्तेमाल से पाकिस्तान और चीन के लोगों का एक-दूसरे से जुड़ना आसान हो जाएगा. वहीं पड़ोसी देश का ये भी मानना है कि पूरे साउथ एशिया में इसे ऑफिशियल भाषाओं में शुमार किया जाना चाहिए.

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत हुसैन हक्कनी ने इससे जुड़ा एक ट्वीट करके लिखा, "अपने जन्म के 70 सालों में पाकिस्तान ने ऐसी चार भाषाओं को जगह दी जो देश की भाषाएं नहीं थीं. इनमें- अंग्रेजी, उर्दू, अरबी और अब मंदारिन हैं. इसके लिए देश को अपनी क्षेत्रिय भाषाओं को दरकिनार करना पड़ा."

आपको बता दें कि पाकिस्तान में प्रमुखता से बोली जाने वाली भाषाओं में पंजाबी और पश्तो जैसी भाषाओं को अभी तक ऑफिशियल भाषाओं में शुमार नहीं किया गया है. पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अख़बार द डॉन की 2017 की एक ख़बर के मुताबिक देश में लोग चीन की इस भाषा को सीखने को लेकर आतुर हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें देश और दुनिया की ताकत का रुख बदलता नज़र आ रहा है और लोगों को लगता है कि अगर उन्हें मंदारिन आएगी तो उनका भविष्य उज्जवल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget