एक्सप्लोरर

अमेरिका: एयरपोर्ट पर खड़े विमान की चोरी, हवा में करने लगे स्टंट तो दुर्घटना में 4 मरे

घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बनाये गए वीडियो में 76 सीट वाला विमान हवा में कलाबाजी खाता और उसके बाद वाशिंगटन प्रांत के बेहद कम जनसंख्या वाले केट्रान द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त होते दिखा.

सान फ्रांसिस्को: अमेरिका में एक युवा मैकेनिक ने सिएटल-टेकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक खाली यात्री विमान चुरा लिया और उसे एक घंटे की उड़ान पर ले गया. हालांकि इस दौरान एफ 15 लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा किया, उसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई.

अधिकारियों आतंकवाद का किसी तरह से संबंध होने से इनकार

अधिकारियों ने घटना से आतंकवाद का किसी तरह से संबंध होने से इनकार किया. घटना शुक्रवार को देर रात को हुई. उड़ान के दौरान व्यक्ति की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत हुई जिसमें वह अपने कृत्य को लेकर खेद जताते प्रतीत हुआ. घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बनाये गए वीडियो में 76 सीट वाला विमान हवा में कलाबाजी खाता और उसके बाद वाशिंगटन प्रांत के बेहद कम जनसंख्या वाले केट्रान द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त होते दिखा.

अधिकारियों ने बताया विमान दुर्घटना के चलते घने वन में आग लग गई. रात के समय आग से रोशनी हो गई और यह आग आसपास के पेड़ों तक फैल गई. चुराया गया विमान दो इंजन वाला टर्बोप्रोप क्यू 400 था जो कि हॉरिजन एयर का था. यह जानकारी उसकी मूल कंपनी अलास्का एयरलाइंस ने ट्विटर पर दी. पियर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इस घटना का किसी तरह के आतंकवाद से संबंध होने से इनकार किया. पियर्स काउंटी शेरिफ के विभाग अधिकारियों ने बताया कि वाशिंगटन प्रांत में एक हवाई अड्डे से अलास्का एयरलाइंस का विमान चुराने वाला व्यक्ति ‘आत्मघाती प्रवृत्ति’ का था लेकिन उसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है.

29 साल के रिच या रिचर्ड के तौर पर हुई चोर की पहचान

पियर्स काउंटी शेरिफ के विभाग के एक प्रवक्ता एड ट्रोयर ने ट्विटर पर बताया कि उस व्यक्ति की खुद को आहत करने की प्रवृति थी. उसकी पहचान 29 वर्षीय रिच या रिचर्ड के तौर पर हुई है जो कि एयरलाइन मैकेनिक है. उसका पूरा नाम नहीं दिया गया. शेरिफ कार्यालय ने कहा कि विमान के चोरी होने के कुछ ही मिनट में एफ 15 लड़ाकू विमान पहुंच गए. लड़ाकू विमान ने उक्त विमान को जमीन पर मौजूद लोगों से दूर रखा. एक हवाई यातायात नियंत्रक ने विमान चुराने वाले से संपर्क किया और उसे ‘‘रिच’’ नाम से बुलाकर विमान को लैंड कराने के लिए समझाने की कोशिश की.

व्हाइट हाउस ने की अधिकारियों की तारीफ

एक वीडियो बयान में हॉरिजन एयर की मुख्य संचालन अधिकारी सी वी मुहेलेन ने कहा कि विमान उसके एक कर्मचारी द्वारा ले जाया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बारे में जानकारी दी गई और व्हाइट हाउस ने अधिकारियों की प्रतिक्रिया की प्रशंसा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget