एक्सप्लोरर

US News: व्हाइट हाउस में पहुंची सुपरमॉडल किम कार्दशियन, कमला हैरिस नजर आईं साथ

US News: ह्वाइट हाउस में क्राइम जस्टिस पर आधारित गोलमेज सम्मेलन में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन शामिल हुईं. इस दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी साथ रहीं.

US News: अमेरिका के ह्वाइट हाउस में 25 अप्रैल को क्राइम जस्टिस पर आधारित एक कार्यक्रम के दौरान रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन उपराष्ट्रपति के साथ नजर आईं. राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से क्षमादान करने पर एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया गया था. यह आयोजन बाइडेन के हालिया बयान के बाद हुआ, जिसमें 11 व्यक्तियों को माफ कर दिया गया और 5  ड्रग अपराधियों की सजा कम कर दी गई.

इस कार्यक्रम में जेसन हर्नांडेज़, बॉबी डेरेल लोरी, जेसी मोस्ले और बेवर्ली होल्सी जैसे व्यक्ति शामिल हुए, जिन्हें एक दिन पहले ही माफ किया गया था. इनमें से कुछ लोगों ने जेल से निकलने के बाद अपराध को छोड़कर व्यवसाय शुरू किया है. साथ ही कुछ लोगों ने गैर लाभकारी संस्थाएं शुरू की हैं. इस दौरान कमला हैरिस ने कहा 'मैं मुक्ति की शक्ति में बड़ा विश्वास रखती हूं. यह सभ्य समाज का संकेत है कि हम लोगों को अपराध की दुनिया से बाहर निकालने के लिए आवश्यक सहायता और संसाधन देते हैं.' 

अमेरिकी मॉडल ने क्या कहा?
इस मामले में किम कार्दशियन ने लोगों को कानूनी सहयोग दिया है, जिसके लिए उपराष्ट्रपति ने कार्दशियन के प्रयासों को स्वीकार किया और उन्हें धन्यवाद दिया. कमला हैरिस ने कहा कि इस तरह का प्रयास एक सभ्य समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इस दौरान कार्दशियन ने कहा 'मैं यहां सिर्फ मदद करने और इस बात के विस्तार के लिए आई हूं' उन्होंने कहा कि किस तरह से लोगों ने अपराध को छोड़कर व्यवसाय शुरू किया, इसकी मैं कहानी सुनने आई हूं.

क्रिमिनल जस्टिस से समाज में सुधार
चर्चा के दौरान हैरिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों के लिए लघु व्यवसाय शुरू करने को लेकर एक नियम का और अनावरण किया. जिसके तहत सरकार की तरफ से उन्हें लोन दिया जाएगा. इस दौरान क्षमा का लाभ उठाने वाले प्रतिभागी जेसी मोस्ले ने सरकार को धन्यावाद दिया. उन्होंने कहा कि मैं भी उन लोगों में से शामिल हूं, जिन्हें क्रिमिनल जस्टिस का लाभ मिला. 

यह भी पढ़ेंः अगर अमेरिका में आज चुनाव हुए तो किसकी होगी जीत? ओपिनियन पोल में चौंकाने वाला रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget