एक्सप्लोरर

Joe Biden: बीच हाउस पर साइकिल से सैर करने निकले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गिरे, जानिए फिर क्या हुआ?

Joe Biden Fell on Road: अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे जो बाइडेन के साथ एक हादसा हो गया. वह साइकलिंग करते हुए सड़क पर अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के सहारे से उठाया गया है.

Biden Bicycle Ride: राष्ट्रपति जो बाइडेन (America President Joe Biden) डेलावेयर में अपने बीच हाउस (Beach House) के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर (Fall Down) पड़े. हालांकि उनका कहना है कि उन्हें कोई चोट नहीं आयी है. घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स (Secret Service Agent) ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की. उसके तुरंत बाद बाइडेन ने पत्रकारों से कहा कि मैं ठीक हूं, बस मेरा पैर (Leg) फंस गया था.

79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे. हेलमेट पहने हुए बाइडेन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े. दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडेन तुरंत खड़े हो गए.

परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं जो बाइडेन

79 साल के बाइडेन इन दिनों अमेरिकी राज्य डेलावेयर में छुटि्टयों का आनंद ले रहे हैं. वे अपनी पत्नी के साथ यहां रेहोबोथ बीच पर अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाने आए हैं. बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ बीच के पास स्थित स्टेट पार्क में साइकिल चला रहे थे. पिछले महीने बाइडेन उनके ऑफिशियल प्लेन एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय गिरते-गिरते बचे थे.

अटलांटा में तीन बार लड़खड़ाए थे

ऐसी ही घटना पिछले साल अटलांटा (Atlanta) में हुई थी. जब बाइडेन (Beden) को प्लेन की सीढ़ी (Stairs Of Plane) पर तीन बार लड़खड़ा गए थे. बाद में बाइडेन ने कहा कि हवा के तेज झोके के कारण घटना हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति के साइकिल से गिरने का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते ही यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा कि जैसे कि स्टॉक मार्केट (Stock Market) गिरता है, वैसे ही ये गिर गए. दूसरे यूजर ने लिखा कि ठीक है, पुतिन कहां थे? उन्होंने धक्का दिया, है ना?  एक और यूजर ने ट्विटर पर लिखा पुतिन (Putin) ऐसा क्यों करेंगे? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि आज की ताजा खबर, पुतिन ने बाइडेन को गिराने के लिए उनकी बाइक (Bike) में तोड़फोड़ की.

ये भी पढ़ें: India Russia Relation: भारत-रूस संबंधों पर खुलकर बोला अमेरिका, कहा- दशकों में विकसित होते हैं ऐसे संबंध, हमारे संबंध भी बहुत अच्छे

ये भी पढ़ें: Radha Iyengar: जानिए कौन हैं राधा अयंगर, जिन्हें अमेरिकी सुरक्षा मुख्यालय में टॉप पोस्ट के लिए किया गया नामित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget