एक्सप्लोरर

America Supports Ukraine : रूस के खिलाफ यूक्रेन को समर्थन पर अमेरिका का बड़ा ऐलान, अब कही ये बात

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन की सेना बहुत ही बहादुरी से इस युद्ध को लड़ रही है. इसके लिए अमेरिका यूक्रेन की हर संभव मदद करेगा.

America Supports Ukraine : अमेरिका ने एक बार फिर रूस के खिलाफ संघर्ष में यूक्रेन को समर्थन जारी रखने की बात कही है. अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी जमीन वापस पाने के लिए लगातार कड़ा संघर्ष कर रहे हैं. इसलिए वह यूक्रेन को युद्ध में सफल होने के लिए हर जरूरी समर्थन देना जारी रखेगा. 

व्हाइट हाउस ने क्या कहा

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे रूस-यूक्रेन मामले में सोमवार को मीडिया से कहा, ‘‘हमने यूक्रेन के लोगों पर ही ये छोड़ दिया है कि वे अपने अभियानों के बारे में दुनिया को खुद बताएं. वे अपनी जमीन फिर से हासिल करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’’

प्रेस सचिव ने बताया कि अमेरिका ने पिछले हफ्ते दो महत्वपूर्ण सुरक्षा सहायता पैकेजों की घोषणा की है, जिसमें सहयोग के लिए 50 से अधिक देशों को एक साथ लाया गया है. इसके अलावा युद्ध के मैदान में सफल होने के लिए यूक्रेन की मांग को पूरा करने की दिशा में काम किया गया है.

इससे पहले दिन में जीन-पियरे ने कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा है. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी स्पष्ट किया है कि हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे क्योंकि वे रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने देश के लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं.’’

यूक्रेन ने 1100 वर्ग मील जमीन वापस ली

यूक्रेन ने पिछले गुरुवार को बाल कलिया इलाके पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद रूसी सैनिक पीछे हट गए और 1100 वर्ग मील से अधिक का क्षेत्र छोड़ दिया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारे सैनिक फिर से एकजुट हो रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में यूक्रेन ने अप्रैल से रूस की तुलना में अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है.

सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति और यूरोप व क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग पर सीनेट की विदेश संबंध उपसमिति के अध्यक्ष जीन शाहीन और सीनेटर जॉन कॉर्निन ने पेंटागन से यूक्रेन को सैन्य मदद से संबंधित विधेयक पेश किया. इसके बाद पेंटागन ने यूक्रेन के रक्षा भंडार को जल्द से जल्द भरने के लिए खरीद प्राधिकरणों का दायरा बढ़ाने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें-

Mharashtra Breaking: अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की संपत्ति का ब्योरा जुटाएगी महाराष्ट्र पुलिस, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget