एक्सप्लोरर

H-1b वीजा पर बयान देकर फंसे विवेक रामास्वामी! DOGE को कहना पड़ा गुडबाय, जानें पूरा मामला

विवेक रामास्वामी ने DOGE डिपार्टमेंट छोड़ दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों के बाद उन्होंने इसका ऐलान किया. अब उनकी नजरें ओहियो के गवर्नर चुनाव पर है.

Vivek Ramaswamy Resignation: रिपब्लिकन नेता और भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी ने केवल 69 दिनों के भीतर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के सह-नेता पद से इस्तीफा दे दिया. पोलिटिको की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय H-1B वीजा पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों और एलन मस्क सहित प्रमुख रिपब्लिकन नेताओं के दबाव के बाद लिया गया.

रामास्वामी ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी कंपनियों पर विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया. उनके अनुसार अमेरिकी कंपनियां श्रेष्ठता को अनदेखा कर रही हैं और विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता दे रही हैं. रामास्वामी के इस्तीफे की मुख्य वजह यही माना जा रहा है.

H-1B वीजा क्या है?
यह वीजा अमेरिकी कंपनियों को विशेष व्यवसायों के लिए विदेशी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नियुक्त करने की अनुमति देता है. 2023 में जारी 386,000 H-1B वीजा में से 72.3% भारतीय नागरिकों को मिले.H-1B वीजा धारकों का बड़ा हिस्सा टेक और इंजीनियरिंग सेक्टर से आता है. रामास्वामी के बयान ने न केवल अमेरिकी वर्कफोर्स मोबिलिटी
पर बहस छेड़ दी, बल्कि रिपब्लिकन पार्टी के भीतर कलह को भी उजागर कर दिया. उनकी टिप्पणियों को 118 मिलियन से अधिक बार देखा गया.

इस्तीफे के पीछे एलन मस्क की भूमिका
DOGE में रामास्वामी की भूमिका के दौरान, मस्क और अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने उनके विचारों को लेकर असहमति जताई. ट्रंप प्रशासन के करीबी एक रणनीतिकार के अनुसार यह घटना एलन मस्क के GOP में बढ़ते प्रभाव को दिखाती है. मस्क ने न केवल रामास्वामी की आलोचना की बल्कि उन्हें DOGE से बाहर करने में उनका बड़ा हाथ माना जा रहा है. 

रामास्वामी की अगली राजनीतिक योजनाएं
39 वर्षीय रामास्वामी, जो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी के रूप में प्रसिद्ध हुए, अब ओहियो के गवर्नर पद के लिए 2026 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस्तीफे के बाद, रामास्वामी ने एक्स पर एक बयान में कहा कि DOGE के निर्माण का समर्थन करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मुझे विश्वास है कि एलन और उनकी टीम सरकार को सुव्यवस्थित करने में सफल होंगे. ओहियो में अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में मैं जल्द ही घोषणा करूंगा. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को समर्थन जारी रखने का वादा भी किया.

DOGE विवाद का असर GOP पर
रामास्वामी का DOGE से इस्तीफा और विवाद GOP के भीतर बढ़ती अशांति का संकेत है. इस घटना से साफ पता चलता है कि मस्क के GOP में प्रभाव और ट्रंप प्रशासन पर उनकी कितनी पकड़ है. बता दें कि रामास्वामी के बयान ने पार्टी के भीतर इमिग्रेशन पॉलिसी पर मतभेद उजागर कर दिए.
 
ओहियो के गवर्नर चुनाव पर नजरें
विवेक रामास्वामी का DOGE से इस्तीफा H-1B वीजा और GOP के भीतर नीतिगत असहमति के कारण आया.अब उनकी नजरें ओहियो के गवर्नर चुनाव पर है जहां उन्हें कड़ी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
घायल होने की अटकलों के बीच मोजतबा का नया वीडियो, कहां-किस हाल में हैं?
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget