एक्सप्लोरर

Maya civilization: वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला माया सभ्‍यता का रहस्य, खोज डाला अनोखा संसार

Maya civilization Found: इन पुरावशेषों की खोज के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है , जिसे LiDAR कहा जाता है. इसमें लेजर किरणों की मदद से नाप की जाती है. इसके जरिये कई पुराने रास्ते को खोजा गया है.

Mayan Cities Found: लैटिन अमेरिकी देश ग्‍वाटेमाला में माया सभ्‍यता से जुड़े एक बड़े रहस्‍य का खुलासा हुआ है. जो प्राचीन सभ्यता के बारे में नए-नए रहस्य को उजागर करता है. वैसे तो माया सभ्यता को लेकर अलग अलग दावे किये जाते हैं. यह सभ्यता कैसे ख़त्म हुई, इसपर चर्चा चलती रहती है लेकिन इस खुलासे के बाद कुछ चीजें स्पष्ट जरूर हुई हैं. 

अब तक माना जाता रहा था कि माया सभ्‍यता के लोग दूर-दूर बसते थे. अब ग्‍वाटेमाला के वर्षावनों में 2000 साल पुराने शहर, कस्‍बे और गांवों की बड़ी खोज हुई है. इससे पता चलता है कि माया सभ्‍यता के लोग बहुत ही घनी आबादी में और संगठित समाज में रहते थे.

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 1000 साल पुराने सभ्‍यता की बस्तियों के महत्‍वपूर्ण अवशेषों का पता लगाया है.जो वर्षावनों के नीचे छिपे हुए थे. यह पूरा का मेइलाक्सिको से सटा हुआ है. इनमें से कम से कम 417 स्‍थल तो 2000 साल पुराने हैं जब माया सभ्‍यता अपने चरम पर थी. इसमें शहरों, गांवों और कस्‍बों की पहचान हुई है. 

इस खास तकनीक से हुई खोज 

वैज्ञानिकों ने इन पुरावशेषों की खोज के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है , जिसे LiDAR कहा जाता है. इसमें लेजर किरणों की मदद से नाप की जाती है. इसके जरिये कई पुराने रास्ते को खोजा गया है. ये रास्ते पुराने समय में बस्तियों को जोड़ते थे. वैज्ञानिकों का दावा है कि इन बस्तियों में स्‍मारक, पानी को जमा करने की सुविधा, उत्‍सव के लिए इमारत, पिरामिड, रहने के लिए ढांचे, नहरें आदि पाए गए हैं. 

इससे पहले के शोध में दावा किया गया था कि माया सभ्‍यता के लोग दूर-दूर बसते थे. लेकिन इस बार नया खुलासा हुआ है. इस शोध को इदाहो स्‍टेट यूनिवर्सिटी के पुरातत्‍वविद रिचर्ड डी हानसेन के नेतृत्‍व में पुरातत्‍वविदों ने किया है जो जर्नल एंशिएंट मेसोअमेरिका में प्रकाशित हुआ है. शोध दल ने कहा कि उन्‍हें असाधारण आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक ताकत के साक्ष्‍य मिले हैं. 

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash Live: रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के हाथ लगा ब्लैक बॉक्स, अब पता चलेगा कैसे हुआ प्लेन क्रैश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget