एक्सप्लोरर

अमेरिका में बज रही खतरे की घंटी! बर्फीले तूफान, आग और बवंडर से 100 मिलियन लोगों की जान मुसीबत में

Storm In America: इस तूफान के चलते 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. यही नहीं कुछ इलाकों में इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा भी पहुंच सकती है.

Storm In America:  अमेरिका में खतरे की घंटी बज रही है. कुछ शहरों में विशाल तूफान कहर बरपा रहा है और हैरान करने वाली बात ये है कि अमेरिका में 100 मिलियन से ज्यादा लोग इस तूफान की चपेट में आने वाले हैं. तूफान के चलते मिसिसिपी, नॉर्थ प्लेंस, टेक्सास-ओखलाहोमा में बवंडर और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. 

नेशनल वेदर सर्विस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तूफान के चलते 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. यही नहीं कुछ इलाकों में इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा भी पहुंच सकती है. मौसम विभाग वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कनाडा बॉर्डर से लेकर टैक्सस तक तेज रफ्तार में हवाएं चल सकती है.

लॉस एंजेलिस में बने बाढ़ के हालात 

इस तूफान के चलते बीते गुरुवार (13 मार्च, 2025) को पूर्वी लॉस एंजेलिस में बाढ़ के हालात बन गए थे तो वहीं शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को इसके चलते कैलिफोर्निया के सेंट्रल कोस्ट पर भारी बारिश ने तबाही मचाई.

टॉरनेडो का खतरा सबसे ज्यादा

स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, आने वाले शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को मिसिसिपी, केंटकी, टेनेसी, मिसौरी, इलिनोइस, आयोवा और अर्कांसस में तेज हवाओं के साथ बवंडर तबाही मचा सकता है. इसी के साथ ओलावृष्टि होने की भी पूरी संभावनाएं हैं. ओलों का आकार एक बेसबॉल जितना बड़ा हो सकता है और शनिवार (22 मार्च, 2025) को इनकी स्थिति और खराब हो सकती हैं.   

अलबामा में इमरजेंसी घोषित

इस तूफान से सबसे ज्यादा खतरा बर्मिंघम, न्यू ऑरलियन्स और अलबामा के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा, जहां पर टॉरनेडो की स्थिति बनी हुई है. तूफान के चलते अलबामा की गवर्नर केई आइवी ने तो पहले ही इमरजेंसी घोषित कर दी. वहीं स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के बिल बंटिंग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक दक्षिणी राज्यों में विशाल बवंडर के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है.

एरिज़ोना और उटाह में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी

उत्तर और दक्षिणी डकोटा के साथ-साथ मिनेसोटा में भी जोरदार बर्फबारी होने की संभावनाएं जताई गई हैं. यहां पर 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है. बीते गुरुवार से ही लगातार एरिज़ोना और उटाह के पहाड़ी इलाकों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया जा रहा है. इसके चलते उत्तरी एरिज़ोना में आई-40 हाईवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है. 

टेक्सास और ओक्लाहोमा के जंगलों में आग का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, टेक्सास, ओक्लाहोमा और दक्षिण-पूर्वी कंसास में गर्म मौसम की वजह से जंगलों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा है. यहां की कुछ जगहों पर लगभग 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो आग का कारण बन सकती है. टेक्सास में से आधे से ज्यादा काउंटियों में पहले से ही आग जलाने पर रोक लगा दी गई है. 

यह भी पढ़ें- क्यों भारतीय छात्रा रजनी श्रीनिवासन का वीजा अमेरिका ने किया रद्द, क्या हमास से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget