एक्सप्लोरर

गोलियां दागते हुए अंदर घुसा 17 साल का बंदूकधारी, पहली गोली एक छात्र के सीने में लगी

टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी लड़की समेत सात छात्र और दो टीचर्स की मौत हो गई.

टेक्सास: अमेरिका में टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी को अंजाम देने वाला नाबालिग लड़का करीब 30 मिनट तक स्कूल के भीतर रहा और अपने मंसूबे पूरे करता रहा. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति आर्ट क्लास के दरवाजे में गोली दागते हुए भीतर घुसा जिससे खिड़की का शीशा टूट गया. घबराए हुए छात्र उसे अंदर आने से रोकने के लिए मेन गेट के पास पहुंच गए.

अधिकारियों ने बताया कि 17 साल के दिमित्रिओस पगाउटिज नाम के लड़ने ने इसके बाद फिर दरवाजे पर गोली चलाई जो कि एक छात्र के सीने में जा लगी. उसके आरोपी 30 मिनट तक स्कूल में रूका रहा. इस घटना में एक पाकिस्तानी लड़की समेत सात छात्र और दो टीचर्स की मौत हो गई.

फर्स्ट इअर के स्टुडेंट एबेल सेन मिगुअल ने अपने दोस्त क्रिस स्टोन को दरवाजे पर दम तोड़ते हुए देखा. मिगुअल को भी बाएं कंधे पर चोट आई है. खास बात है कि इस गोलीबारी के दौरान कुछ छात्रों ने मरने का नाटक कर के खुद को बचा लिया. मिगुअल नाम के स्टुडेंट ने बताया , “हम जमीन पर तितर-बितर पड़े हुए थे."

गालवेस्टन काउंटी के जज मार्क हेनरी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शुक्रवार को हुए हमले में 30 मिनट तक लगातार गोलियां चली हों. सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्होंने बंदूकधारी पर जल्द ही काबू पा लिया था लेकिन घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी शख्स 30 मिनट तक वहां मौजूद था.

एक अन्य छात्रा ब्रियाना क्विंटेनिला ने कहा कि वह बेहद डर गई थी और उसे लगा कि वह अब कभी अपने परिवार के पास नहीं लौट पाएगी. वहीं घटना के बाद पहली बार बयान जारी करने वाले आरोपी शख्स पगाउटिज के परिवार का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि पगाउटिज ऐसा काम कर सकता है. वे इस घटना के बाद से सदमे में हैं.

वहीं इस गोलीबारी में साबिका शेख नाम की एक पाकिस्तानी बच्ची की भी मौत हो गई. वो यूथ एंड स्टडी प्रोग्राम के तहत अमेरिका में पढ़ने आई थी. अमेरिका विदेश मंत्री माइक पेाम्पियो ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget