एक्सप्लोरर

‘सेल्फ डिपोर्ट करो या फिर हिरासत में लिया जाएगा’, अमेरिका में सैकड़ों विदेशी छात्रों को किसने भेजा ईमेल

DOS on Campus Activism : संयुक्त राज्य अमेरिका में विदेश विभाग ने कैंपस एक्टिविज्म की किसी भी गतिविधि में शामिल होने वाले विदेशी छात्रों को अमेरिका से सेल्फ डिपोर्ट करने के लिए ईमेल भेजा है.

US Campus Activism : संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले सैकड़ों विदेशी छात्रों को अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने जोर का झटका दिया है. दरअसल अमेरिका में रहने वाले सैकड़ों विदेशी छात्रों को अमेरिका की डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट (DOS) की तरफ से एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें उन सभी छात्रों से सेल्फ-डिपोर्ट करने को कहा गया है और इसके पीछे कैंपस एक्टिविज्म को कारण बताया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इमिग्रेशन अटॉनी से इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के इस कदम से निशाने पर कुछ भारतीय छात्र भी हो सकते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर कैंपस एक्टिविज्म के कारण सेल्फ डिपोर्ट करने से संबंधित ईमेल भेजा गया हो. उन्होंने कहा कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन सिर्फ उन छात्रों को निशाना नहीं बना रही जो कैंपस एक्टिविज्म के दौरान खुद मौजूद थे, बल्कि इसमें उन छात्रों को भी शामिल किया गया है जो सोशल मीडिया पर इससे संबंधित किसी भी पोस्ट को शेयर, लाइक जैसी किसी भी गतिविधि में शामिल थे.

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया के रिव्यू के बाद उठाया कदम

अमेरिका के विदेश विभाग (DOS) ने यह कदम सोशल मीडिया के रिव्यू के बाद उठाया है, जिसमें दूतावास के अधिकारी भी शामिल थे. ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन करने वाले नए छात्र भी सोशल मीडिया की इस स्क्रूटनी के दायरे में आ जाएंगे, फिर चाहे वह F (एकेडमिक स्टडी वीजा), M (वोकेशनल स्टडी वीजा) या J (एक्सचेंज वीजा) के तहत आते हों. अमेरिकी प्रशासन की ओर से लिए गए इस कदम के कारण अब स्टडी वीजा के लिए अप्लाई करने वाले नए आवेदकों को अमेरिका में पढ़ने का मौका नहीं मिलेगा.

अमेरिका में 3.31 लाख भारतीय छात्र कर रहे पढ़ाई

ओपेन डोर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 1.1 मिलियन (करीब 11 लाख) विदेश छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से करीब 3.31 लाख छात्र भारत के रहने वाले हैं.

आतंकियों के समर्थकों की पहचान के लिए एआई का किया इस्तेमाल

एक्सियोस ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास या किसी अन्य आतंकवादी समूह को समर्थन करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक के वीजा को कैंसिल करने के लिए एआई के जरिए कैच एंड रिवोक के कदम को लॉन्च किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
जैश का ठिकाना सजा! ऑपरेशन सिंदूर के बाद हेडक्वार्टर का नया रूप आया सामने
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget