एक्सप्लोरर

अब अमेरिका में रिटेल फार्मेसी में भी मिलेंगी गर्भपात की गोलियां, जानें क्यों लिया फैसला?

American Abortion Decision: आदेश के मुताबिक गर्भपात की दवाई बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं मिल सकेगी, इसके लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता होगी.

American Abortion Decision: अमेरिका के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस हफ्ते से खुदरा फार्मेसी की दुकानों को पर्चे के आधार पर गर्भपात की गोलियां बेचने की इजाजात दी है. पिछले साल अमेरिका के कई राज्यों में गर्भपात पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन कुछ राज्यों में गर्भपात पर बैन नहीं है, ऐसे में सरकार ने गर्भपात की गोलियां बेचने की इजाजात दी है. 

हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि सरकार का ये कदम महत्वपूर्ण साबित होगा. दरअसल, पिछले साल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए गर्भपात का संवैधानिक अधिकार समाप्त कर दिया था. इस फैसले के बाद यह अमेरिका में बड़ा मुद्दा बन गया था.   

FDA ने दी अनुमति
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी चेन और मेल ऑर्डर कंपनियों सहित खुदरा फार्मेसियों को गर्भपात की गोलियां बेचने की इजाजत देते हुए एक नियम में बदलाव किया है. FDA ने फार्मेसियों को 'मिफेप्रिस्टोन' दवा रखने की अनुमति दी है. मिफेप्रिस्टोन दवाई गर्भावस्था की संभावना को रोकती है. एफडीए ने मिफेप्रिस्टोन के लिए गर्भावस्था के 10वें सप्ताह तक इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है. 

अमेरिकी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण
बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म करने के फैसले के बाद जो बाइडेन प्रशासन अधिक गर्भपात अधिकारों को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहा है. अमेरिका में गर्भपात की दवाई उन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में देखा जाती है जो अपनी गर्भावस्था को खत्म करना चाहती हैं.  

आदेश के मुताबिक, गर्भपात की दवाई बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं मिल सकेगी, इसके लिए डॉक्टर के पर्चे की आवश्यकता होगी. इससे पहले तक ये दवाई कुछ विशेष दवा दुकानों पर ही उपल्ब्ध थी, लेकिन अब से इसे सभी खुदरा दुकानों में बेचा जा सकेगा. बता दें कि गर्भपात करने के लिए एक या दो दिनों के दौरान ये दवाई लेनी होती है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बेरोजगारी 50 साल के सबसे निचले स्तर पर, कई भारतीयों की गई नौकरी, जानें राष्ट्रपति बाइडेन ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget