एक्सप्लोरर

'अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है', शेख हसीना ने अपने समर्थकों से कहा- मैं वापस आ रही हूं

Sheikh Hasina targeted Muhammad Yunus: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वापस आ रही हैं.

Sheikh Hasina targeted Muhammad Yunus: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से ही शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस पर निशाना साधा है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, "अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जिंदा रखा है और एक दिन आएगा जब अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाने वालों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा." अवामी लीग की अध्यक्ष ने यह बात उस समय कही जब वो सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेताओं के परिवार के सदस्यों से बात कर रही थीं. 

'लोग नहीं पसंद करते मुहम्मद युनुस को'

उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस पर सीधा हमला बोला और कहा कि वो ऐसा इंसान है जिसने कभी आम लोगों से सच्चा प्यार नहीं किया." शेख हसीना ने कहा, "उसने ऊंचे ब्याज पर गरीबों को छोटी-छोटी रकम उधार दी और उस पैसे से खुद विदेश में ऐशो-आराम की जिंदगी जी. उस वक्त हम उसकी असलियत नहीं समझ पाए और उसकी बहुत मदद भी की, लेकिन लोगों को उसका कोई फायदा नहीं हुआ. उसने सिर्फ अपने लिए अच्छा किया. अब उसकी सत्ता की भूख बांग्लादेश को नुकसान पहुंचा रही है.

उन्होंने कहा, 'विकास के मॉडल के रूप में देखा जाने वाला बांग्लादेश अब एक आतंकवादी देश बन गया है.' उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "हमारे नेता और कार्यकर्ताओं को जिस तरह मारा जा रहा है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. अवामी लीग के लोग, पुलिस, वकील, पत्रकार और कलाकार सभी को निशाना बनाया जा रहा है."

शेख हसीना ने परिवार की दर्दनाक हत्या को याद कर कही भावुक बात

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पिता और देश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान समेत पूरे परिवार की हत्या को याद करते हुए भावुक होकर कहा, "मैंने एक ही दिन में अपने पिता, मां, भाई और पूरे परिवार को खो दिया. इसके बाद हमें हमारे ही देश लौटने नहीं दिया गया. मुझे अपनों को खोने का गहरा दुख समझ में आता है."

उन्होंने आगे कहा, "अल्लाह मेरी हिफाजत करता है. शायद वह मेरे जरिए कुछ अच्छा करवाना चाहता है. जिन लोगों ने ये भयानक जुर्म किए हैं, उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए. यही मेरी प्रतिज्ञा है."

'मैं जिंदा हूं, बेटा… मैं फिर आउंगी'

बातचीत के दौरान अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिवारों ने बताया कि कैसे उनके अपनों को मारा गया और उन पर जुल्म हुए. इन बातों को सुनकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भावुक होकर कहा, "ये लोग इंसान नहीं हैं. इन्हें एक दिन इंसाफ का सामना करना पड़ेगा. अल्लाह ऐसे जुल्म को कभी माफ नहीं करेगा."

एक महिला ने जब अपने पिता की हत्या की कहानी बताई, तो हसीना ने जवाब दिया,"आप इंसाफ जरूर करेंगी, जैसे मैंने अपने माता-पिता की हत्या के बाद किया. हम उन गुनहगारों को ढूंढ़ निकालेंगे. वो दिन जरूर आएगा. मुझे इस पर पूरा भरोसा है, नहीं तो मैं आज जिंदा नहीं होती."

जब एक समर्थक ने पूछा, "आप कैसी हैं?"तो शेख हसीना ने मुस्कुराकर कहा,"मैं जिंदा हूं, बेटा." दूसरे समर्थक ने कहा, "अल्लाह आपको फिर मौका दे,"तो उन्होंने जवाब दिया, "वो जरूर देगा. इसलिए तो अल्लाह ने मुझे अब तक जिंदा रखा है. मैं आ रही हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई तबाही, दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप, घबराया अमेरिका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget