एक्सप्लोरर

पाक के नए PM होंगे इमरान, क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने और तीन शादी करने के लिए हैं चर्चित

इस बार के चुनाव में इमरान खान ने नया पाकिस्तान बनाने का नारा दिया है. इमरान ने पाकिस्तान की जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया है.

इस्लामाबाद: क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनना तय है. आम चुनावों में इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे आगे चल रही है. इमरान ने साल 1996 में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का गठन किया था. 65 साल के इमरान खान पूर्व क्रिकेटर हैं. इमरान ने पिछले चुनाव के बाद भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छेड़ा था जिसकी वजह से नवाज को पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी. इमरान को सेना का समर्थन हासिल है.

शुरूआती जीवन

इमरान खान का जन्म साल 1952 में लाहौर के एक पश्तून परिवार में हुआ था. इमरान ने अपनी पढ़ाई लाहौर के एचिसन कॉलेज से की थी. साल 1975 में इन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. इमरान ने फिलोसफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है.

पाकिस्तान चुनाव के नतीजे LIVE

राजनीतिक सफर

साल 1996 में इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का गठन किया था. इन्होंने साल 2002 में पहली बार पंजाब प्रांत के मियांवाली सीट से जीत दर्ज की थी. 65 साल के इमरान खान तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इमरान ने पिछली बार के आम चुनाव में नवाज शरीफ पर धांधली का आरोप लगाया था.

साल 2013 में इमरान की पार्टी ने पहली बार खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाई थी. इस बार के चुनाव में इमरान खान ने नया पाकिस्तान बनाने का नारा दिया है. इमरान ने पाकिस्तान की जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया है.

जानें- पाकिस्तान में इमरान खान के पीएम बनने का भारत पर क्या असर पड़ेगा?

खिलाड़ी के तौर पर इमरान खान

इमराज खान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं. 1992 में इमरान ने कप्तान रहते पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप का खिताब दिलाया था. क्रिकेट से सन्यास के बाद इमरान खान अपना ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में देने लगे. इमरान ने कैंसर से अपनी मां की मौत के बाद पाकिस्तान में बड़ा कैंसर हॉस्पिटल बनवाया था.

तीन शादियां कर चुके हैं इमरान

इमरान खान तीन शादियां कर चुके हैं. इमरान ने पहली शादी साल 1995 में ब्रिटिश नागरिक जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी. साल 2004 में जेमिमा से तलाक हो गया. इसके बाद इमरान ने साल 2015 में टीवी एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की. 10 महीने बाद इमरान खान का रेहम से भी तलाक हो गया. अभी तीसरी पत्नी बुशरा के साथ रह रहे हैं.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget