एक्सप्लोरर

‘मैं सरकार के लिए काम नहीं करता...’, पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका में और क्या बोले शशि थरूर?

Shashi Tharoor On Terrorism: शशि थरूर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे की मंशा लोगों को बांटना था, लेकिन वास्तव में इसने भारत में लोगों को एकजुट किया.

Shashi Tharoor In US: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने अमेरिका पहुंचे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे देश पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए तैयार है. इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए भारत के कदम की सराहना भी की.

भारत की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए थरूर ने इस तथ्य के बारे में भी बताया कि हालांकि वे विपक्ष के नेता हैं लेकिन उनका मानना ​​है कि भारत को कड़ी प्रतिक्रिया देने की जरूरत थी और भारत ने वैसा ही किया. थरूर ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैं सरकार के लिए काम नहीं करता. मैं एक विपक्षी पार्टी के लिए काम करता हूं, लेकिन मैंने खुद कुछ दिनों के भीतर भारत के एक प्रमुख अखबार में एक लेख लिखा, जिसमें कहा गया कि अब कठोर और चतुराई से प्रहार करने का समय आ गया है और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने ठीक यही किया."

शशि थरूर ने बताया आतंकी हमले के पीछे की क्या थी मंशा?

उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे की मंशा लोगों को बांटना था, लेकिन इसने भारत में लोगों को एक साथ ला दिया, चाहे उनका धर्म या कोई अन्य विभाजन कुछ भी हो. उन्होंने कहा, "धार्मिक और अन्य मतभेदों से ऊपर उठकर असाधारण एकजुटता देखने को मिली, जिसे लोगों ने भड़काने की कोशिश की थी. संदेश बहुत स्पष्ट है कि इसमें दुर्भावनापूर्ण इरादा था. दुख की बात है कि भारत के पास इस बात पर संदेह करने का कोई कारण नहीं था कि यह इरादा कहां से आया."

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए, थरूर ने बताया कि कैसे "9 विशिष्ट ज्ञात आतंकवादी ठिकानों, मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स पर सटीक और सुनियोजित हमले किए गए. इनमें मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने शामिल थे, जो अन्य बातों के अलावा डेनियल पर्ल की हत्या के लिए जिम्मेदार थे."

उन्होंने कहा, "भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा, वह जवाब देगा, लेकिन साथ ही बहुत ही सटीक, गणना और बहुत ही विशिष्ट लक्ष्यों पर हमले करके उसने यह भी संदेश दिया कि यह किसी लंबे युद्ध की शुरूआत नहीं है, बल्कि यह केवल प्रतिशोध की कार्रवाई है, और हम इस कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार हैं."

ये भी पढ़ें: Pakistan Defence Budget: ऑपरेशन सिंदूर के बाद खौफ में पाकिस्तान, IMF से मिला लोन तो बढ़ाया डिफेंस बजट; बोला- हमारा पड़ोसी बहुत खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget