एक्सप्लोरर

बर्बाद हो चुके अलेप्पो पर सेना का पूरा नियंत्रण, शहर में पहुंच रहे हैं नागरिक

अलेप्पो: सीरियाई सेना ने तबाह हुए दूसरे प्रमुख शहर अलेप्पो को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया और अब यहां के बाशिंदे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. शहर पर नियंत्रण की यह घोषणा ऐतिहासिक निकासी समझौते के बाद कल की गई और इसके साथ ही सरकारी बलों एवं सहयोगी मिलिशिया द्वारा पूर्वी अलेप्पो में छेड़ा गया महीने भर चला भीषण आक्रमण समाप्त हो गया.

सीरिया में वर्ष 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध के बाद से विपक्षी बलों के खिलाफ राष्ट्रपति बशर अल असद के सुरक्षा बलों की यह सबसे बड़ी जीत है और उनके विदेशी समर्थकों की भी जीत है. असद के प्रमुख साझेदार देश रूस ने अलेप्पो में सेना के कब्जे को बहुत महत्वपूर्ण कदम करार दिया.

अलेप्पो पर सेना का नियंत्रण होने के साथ ही यहां से बाहर जा चुके नागरिक अपने घरों की ओर लौटने को उत्सुक हैं जो उन्होंने कुछ सालों से नहीं देखे हैं. एएफपी के एक संवाददाता ने देखा कि बेहद सर्द मौसम में नागरिक शहर की ओर से कूच कर रहे हैं. कई लोगों ने अपने सामान भी ले रखे थे.

अलेप्पो के निवासी खालिद अल मसरी ने कहा, ‘‘मैं अपना घर देखने आया हूं जो मैंने पांच साल से नहीं देखा है. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे मकान को ज्यादा नुकसान नहीं पंहुचा होगा.’’ इस शहर में चार साल की भीषण लड़ाई के बाद नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान खत्म हो गया.

‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि विपक्षी बल अलेप्पो से पश्चिम के इलाकों में नियंत्रण बनाए हुए हैं और विद्रोहियों की ओर से रॉकेट दागे जाने के कारण एक नागरिक मारा गया. सरकारी सुरक्षा बलों के नियंत्रण के बाद विद्रोहियों ने शहर पर यह पहला हमला किया है. अल-हमदानिया जिले में हुए हमले में आठ लोग घायल हो गए.

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सीरियाई शासन के बलों द्वारा अलप्पो शहर पर वापस कब्जा करना युद्धग्रस्त देश में स्थिरता लाने की दिशा में बहुत अहम कदम है. रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक पुतिन ने रक्षा मंत्री सेर्गेई शोइगू से कहा कि ‘‘कट्टरपंथी तत्वों से अलप्पो को मुक्ति मिलना सीरिया में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में बहुत अहम हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए भी यह अहम है.’’

सीरियाई सेना ने गुरुवार की देर शाम कहा था कि इसने अलेप्पो का पूरा नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है. सेना ने 2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से विद्रोहियों के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. पुतिन ने कहा कि अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेड़ने के बाद मॉस्को अब समूचे देश से लड़ाई को खत्म करने पर गौर करेगा.

पुतिन के हवाले से कहा गया है कि समूचे सीरियाई क्षेत्र में लड़ाई रोकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वो किया जाएगा. सीरिया में संघर्ष में तीन लाख दस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं. अब सीरिया के पांच अहम शहरों अलेप्पो, होम्स, हमा, दमिश्क एवं लताकिया पर सरकार की सेना ने कब्जा कर लिया है.

अलेप्पो पर कब्जा रूस और ईरान के लिए भी बड़ी जीत है और तुर्की, सउदी अरब, कतर और कुछ पश्चिमी देशों समेत विरोधियों के समर्थकों की हार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget