एक्सप्लोरर

Fire In Plane: हवा में था विमान, इंजन में लगी आग, केबिन में भर गया धुआं, बिगड़ी कई यात्रियों की तबीयत

Air China Flight Fire: चीन की एक फ्लाइट के इंजन में आग लगने के बाद विमान के केबिन में धुआं भर गया, जिससे कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई. बिगड़ते हालात को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Air China Flight: चीन की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के केबिन में धुआं भरने की वजह से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई. हालात इस कदर ख़राब हो गए कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस हादसे की जानकारी चांगी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने फेसबुक पर साझा की. 

चांगी हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, चीन की विमानन कंपनी ‘एअर चाइना’ के एक विमान के इंजन में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. जिससे नौ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई. रिपोर्ट के अनुसार, एअर चाइना के एयरबस-ए320 विमान में कुल 146 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे. 

आग लगने के बाद मची अफरा तफरी 

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार शाम लगभग 4.15 बजे की है, जब चीन के शिचुआन प्रांत के चेंगदु शहर से आ रहे विमान में हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में फ्लाइट की चांगी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार नौ यात्रियों को केबिन में धुआं भरने से सांस लेने में तकलीफ होने और निकासी के दौरान मामूली खरोंच आई है. 

करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, पायलट ने विमान के कार्गो होल्ड में धुआं उठने के बाद आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी. लैंडिंग के तुरंत बाद इंजन में लगी आग को बुझा दिया गया. एयरलाइन के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं. चीनी मीडिया के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंजन फेल होने की वजह से ये घटना हुई.

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हादसा कैसे हुआ. तकनीकी टीमें विमान की हर तरह से पड़ताल कर रही हैं. चीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, इसके साथ ही विमान को अब आगे तभी उड़ने की अनुमति दी जाएगी जब उसकी पूरी तरह जांच कर ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Khalistan Referendum: भारत में खालिस्तानियों पर लगाम लगाने की बात कर रहे थे जस्टिन ट्रूडो, उधर SFJ कनाडा में करवा रहा था जनमत संग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget