एक्सप्लोरर

PM Modi UAE Visit: प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे शेख मोहम्मद, पीएम मोदी को लगाया गले, दुनिया ने देखी UAE और भारत की दोस्ती

Ahlan Modi Program: पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय यूएई दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में करीब 60 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

Ahlan Modi Program: एक बार फिर यूएई ने भारत के साथ दोस्ती की झलक दुनिया को दिखाई है. अबू धाबी पहुंचने पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी को लेने एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया. वहीं अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में "अहलन मोदी" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा यह यादें जिंदगी भर मेरे साथ रहने वाली हैं. पीएम ने कहा "भारत और यूएई वक्त की कलम से, दुनिया की किताब पर एक बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं."  

नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2015 में पहली बार यूएई के दौरे पर गए थे. इसके तीन दशक पहले 1982 में इंदिरा गांधी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में यूएई गई थीं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यूएई का यह उनका सातवां दौरा है. यूएई के राष्ट्रपति तबसे 4 बार भारत आ चुके हैं. जब से नरेन्द्र मोदी ने भारत की कमान संभाली है, भारत और यूएई का रिश्ता मजबूत हुआ है. दोनों ही देशों के व्यापारिक संबंध भी बढ़ रहे हैं.

पीएम ने कहा यह पल जी लेना है
'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में "हर धड़कन और हर सांस भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद कह रही है. पीएम ने कहा बस हमें इस पल को जी लेना है. एक रिपोर्ट के मुताबिक शेख जायद स्टेडियम में करीब 60 हजार प्रवासी भारतीय पीएम मोदी को सुनने आए थे. इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. पीएम के स्वागत में कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी.

भारतीयों की प्रशंसा करते हैं शेख मोहम्मद- मोदी
भाषण के दौरन पीएम मोदी ने अपने 2015 के दौरे को भी याद किया. इस दौरान पीएम ने कहा 2015 में तब के क्राउन प्रिंस और अब के राष्ट्रपति अपने 5 भाइयों के साथ मेरी अगवानी करने आए थे. मुझको यह कभी नहीं भूलने वाला है कि कितनी आत्मीयता के साथ उन्होंने मेरा स्वागत किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बार राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद को "भाई" शब्द से संबोधित किया. पीएम ने कहा इतना बड़ा आयोजन बगैर उनके सहयोग से नहीं हो सकता है. पीएम ने कहा जब भी भाई शेख मोहम्मद बिन जायद मुझसे मिलते हैं भारतीयों की बहुत प्रशंसा करते हैं. 

यह भी पढ़ेंः 'मैं व्हीलचेयर पर डांस करूंगी', 'अहलान मोदी’ कार्यक्रम में दुबई से पहुंची महिला ने और क्या कहा जो वायरल हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

China Militry: चीन की खतरनाक तैयारी देख डर जाएगा US! रेगिस्तान के बीच ठिकाने के खुलासे ने दुनिया में मचा दी हलचल, इंडिया के लिए भी खतरे की घंटी
चीन की खतरनाक तैयारी देख डर जाएगा US! रेगिस्तान के बीच ठिकाने के खुलासे ने दुनिया में मचा दी हलचल
होर्मुज की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, ट्रंप बोले- जल्द ईरान पर अंतिम फैसला
होर्मुज की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, ट्रंप बोले- जल्द ईरान पर अंतिम फैसला
आर्मेनिया का चुनाव ट्रंप और पुतिन के लिए कैसे बना सिरदर्द? खुफिया साइबर ऑपरेशन से वोटरों के इंपोर्ट को दिया जा रहा अंजाम
आर्मेनिया का चुनाव ट्रंप-पुतिन के लिए कैसे बना सिरदर्द? खुफिया साइबर ऑपरेशन से वोटरों के इंपोर्ट को दिया जा रहा अंजाम
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?

वीडियोज

Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress
Hamirpur Bridge Collapse News : भीषण तूफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गया करोड़ों का पुल | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget