एक्सप्लोरर

अयोध्या में रामलला के बाद अब श्रीलंका में बनेगा मां सीता का मंदिर, जानिए क्या जानकारी आई सामने

Srilanka Mata Sita Temple: राम मंदिर के बाद अब माता सीता के मंदिर बनने की खबर आ रही है. इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी है.

Srilanka Mata Sita Temple:  अयोध्या में भव्य राम मंदिर का 22 जनवरी 2024 को धूमधाम से उद्घाटन किया गया. जहां एक तरफ भारत में राम मंदिर के उदघाटन का जश्न है तो वहीं दूसरी ओर अब श्रीलंका में माता सीता के मंदिर बनने की खबर सामने आई है. इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने की है. उन्होंने कहा कि ये निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया था.

श्रीलंका के दिवुरमपोला में बनाना चाहते है मंदिर

सीएम यादव का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने इस मंदिर को श्रीलंका के दिवुरमपोला में बनाने की बात की थी. उन्होंने कहा, "हम पुरानी योजनाओं पर काम करने का सोच रहे हैं और हमारी कोशिश है कि हम अपने उचित संसाधनो के आधार पर माता सीता के मंदिर के निर्माण पर जरूर पहल करेंगे.अभी हम संस्कृति मंत्रालय की मदद से मंदिर निर्माण के निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं."

बता दें कि रामायण में जिस अशोक वाटिका की बात की गई है उसका प्रमाण श्रीलंका में मिलता है. श्रीलंका हिंद महासागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है.जो भारत से महज 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. देश के नुवारा एलिया क्षेत्र की पहाड़ियों पर वो पवित्र स्थान भी मौजूद है जहां माता सीता ने अग्नि परिक्षा दी थी. इन पहाड़ियो पर हनुमान के चरण चिन्ह् भी देखने को मिलते हैं और इस जगह पर रिंग फेस्टिवल भी मनाया जाता है. 

श्रीलंका और भारत के बीच अच्छे संबंधो का कारण क्या ?

श्रीलंका के इस क्षेत्र में तमिल लोग पोंगल के महीने में उत्साह मानाने आते हैं. मान्यता है कि अशोक वाटिका में ही माता सीता को भगवान हनुमान ने श्री राम की अंगूठी दी थी और इसी आधार पर यहां त्योहार मनाया जाता है. भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक रिश्तों की मजबूती के पीछे का कारण भी यह है. इसलिए सीएम यादव का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार मां सीता के मंदिर बनाने के कई साल पूराने सपने को पूरा कर सकती है.

साल 2016 से ठंडा पड़ा है मुद्दा

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार कई साल पहले से मंदिर बनाने का सोच रही है, लेकिन ये मुद्दा साल 2016 से ठंडा पड़ा हुआ है. अगर श्रीलंका सरकार इस मंदिर के निर्माण के लिए राजी हो जाती है तो इससे देश के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव अक्सर धार्मिक मुद्दों पर बात करते हैं. हाल ही में उन्होंने 2028 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर कहा कि इस बार पूरी दूनिया देखेगी की मेले का आनंद कैसा होता है. 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में चुनाव के बीच इस शख्स का बयान वायरल- 'जल्द दिल्ली करेंगे फतह', पाकिस्तानियों ने ही उड़ाया मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget