एक्सप्लोरर

हज पर कोरोना का साया, सीमित संख्या के फैसले के बाद सऊदी अरब ने जारी किए नए दिशा निर्देश

सऊदी अरब ने इस साल दुनिया के मुस्लिमों को हज की इजाजत नहीं दी है.मगर कोरोना वायरस के चलते उसने प्रोटोकॉल जारी कर सुरक्षा पर ध्यान दिया है.

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. ये प्रोटोकॉल हज यात्रियों, गाइड और हज प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए रहेगा. 19 जुलाई से अधिकारी मीना, मुजदल्फा, अराफात के मैदान में बिना इजाजत यात्रियों को नहीं आने देंगे.

कोविड-19 संक्रमण की चेतावनी वाले कई भाषाओं में साइनबोर्ड को लगाना जरूरी होगा. साइनबोर्ड में हाथ धोना, छींकना-खांसना और अल्कोहल निर्मित हैंड सैनेटाइजर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी होगी.

हज आयोजकों को काबा के आसपास तवाफ में यात्रियों के बीच 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी. हज यात्रियों को सई के दौरान (सफा, मरवा के बीच तेज कदमों से चलना) सभी छतों पर भेजा जाएगा. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की खातिर बनाए गए लाइन में ही हज यात्रियों को  रहते सई करना होगा. खाने काबा और हजरे असवद को यात्री नहीं छू सकेंगे. इसके लिए बैरियर लगाए जाएंगे.

मस्जिद के कारपेट को हटा दिया जाएगा. उसमें खाने की इजाजत नहीं होगी. सभी निजी गाइड, यात्री और कार्यकर्ताओं के तापमान को पूरी हज यात्रा के दौरान चेक किया जाएगा. हर वक्त श्रद्धालुओं को सुरक्षित उपकरण फेस मास्क और गीयर पहनना लाजिम होगा. 50 स्कवॉयर मीटिर के एक टेंट में सिर्फ दस यात्रियों को रखा जाएगा. यहां भी हर यात्री 1.5 मीटर की दूरी पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेगा.

इस बार प्रोटोकॉल के बीच हज का आयोजन

यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए खास ट्रैक तैयार किए गए हैं. आयोजकों को निगरानी करने को कहा गया है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए यात्री लाइन में ठहर सकें. संक्रमण के संदिग्ध मरीजों को डॉक्टरी जांच की रिपोर्ट के आधार पर हज करने दिया जाएगा. कोरोना संदिग्ध मामलों के मरीजों को अलग समूह में रखा जाएगा. उनके लिए ट्रैक, बस, रहने, खाने-पीने की अलग व्ययवस्था की जाएगी.

गाइड, आयोजक, यात्रियों को करना होगा पालन

हाजियों की सेवा में लगे लोगों को खाना परोसने से पहले कम से कम 40 सेकंड हाथ धोना जरूरी होगा. साबुन, पानी नहीं मिलने पर उन्हें अल्कोहल निर्मित सैनेटाइजर मुहैया कराया जाएगा. जिसे 20 सेकंड तक हाथों पर मलना जरूरी होगा. गौरतलब है कि इस बार सऊदी अरब से बाहर के मुस्लिमों को हज यात्रा की अनुमति नहीं है. हुकूमत ने सिर्फ अपने मुल्क और यहां के प्रवासियों को हज करने की इजाजत दी है.

कोरोना वायरस से उबरे कुछ मरीजों के सामने आई नई परेशानी, सूंघने की क्षमता हो गई खत्म

कोरोना के बाद चीन में एक और नई आफत, थ्री लेवल वार्निंग जारी करके लोगों को किया गया सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget