एक्सप्लोरर

कोरोना के बाद चीन में एक और नई आफत, थ्री लेवल वार्निंग जारी करके लोगों को किया गया सावधान

कोरोना वायरस के बाद चीन को एक और नई बीमारी का खतरा पैदा हो गया है.उसने बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए थ्री लेवल वार्निंग जारी की है.

कोरोना वायरस के बाद चीन में एक और नई बीमारी का खतरा पैदा हो गया है. बयन्नुर में बुबोनिक प्लेग का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है. पीपुल्स डेली ऑनलाइन खबर के मुताबिक प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सरकार ने थ्री लेवल वार्निंग जारी की है. फिलहाल ये बीमारी कैसे फैली है इसका पता नहीं चल पाया है.

चीन में कोरोना वायरस के बाद एक और नई बीमारी

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीमार या मृत मर्मोट मिलने परफौरन सूचित करने को कहा है. साथ ही प्लेग के संक्रमण को फैलानेवाले जीवों के शिकार करने और उन्हें खाने से बचने का निर्देश दिया है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक मंगोलिया के खोद प्रांत में बुबोनिक प्लेग के दो संदिग्ध मामले सामने आए थे. दोनों भाइयों ने खरगोश का मांस खाया था. उसके पांच दिन बाद बयन्नुर में इस तरह का मामला सामने आया. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इंसानों को महामारी का खतरा है. ये प्लेग शहर में तेजी से फैल रहा है. इसलिए लोगों को चाहिए कि सुरक्षा के प्रति खुद को जागरुक करने की क्षमता विकसित करें. अगर उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित असामनान्य परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है तो इस बारे में बताएं.

बुबोनिक प्लेग को लेकर थ्री लेवल वार्निंग जारी

अधिकारियों के मुताबिक वार्निंग पीरियड इस साल के अंत तक जारी रहेगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक ये बीमारी यर्सिनिया पेस्टिस (Yersinia Pestis) नामक बैक्टीरिया से होती है. यर्सिनिया पेस्टिस एक जूनोटिक बैक्टीरिया होता है जो आमतौर पर छोटे स्तनधारी जीवों और पिस्सुओं में पाया जाता है. बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में इसका लक्षण 1-7 दिन बाद जाहिर होता है. ये बीमारी आमतौर पर पिस्सू के काटने से होती है जो संक्रमित प्राणी जैसे चूहा, खरगोश, गिलहरी, बिल्ली के भोजन पर निर्भर रहता है.

मध्य काल में 'ब्लैक डेथ' के नाम से थी मशहूर

वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक मुख्य रूप से दो तरह के प्लेग होते हैं. बुबोनिक और न्यूमोनिक. ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे शख्स में नहीं फैलती. हां, अगर बुबोनिक प्लेग फेफड़ों में जाता है तो यह न्यूमोनिक प्लेग हो जाता है. फिर उसके बाद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने की आशंका रहती है. मध्य काल में बुबोनिक प्लेग महामारी को ‘ब्लैक डेथ’ के नाम से जाना जाता था. इसने यूरोप की आधी आबादी का सफाया कर दिया था. एंटी बॉयोटिक्स दवाओं के जरिए अब बीमारी का इलाज संभव है. WHO के मुताबिक बुबोनिक प्लेग के लक्षणों में अचानक बुखार आना, ठंड लगना, सिर और शरीर में दर्द, कमजोरी, उल्टी और मतली शामिल होते हैं.

जानिए पिछले 13 साल से 25 मीटर ग्लास के केबिन में रहने को क्यों मजबूर है ये महिला?

Coronavirus: अमेरिका में रोजाना मरने वालों के आंकड़े में कमी, पिछले 24 घंटे में 234 जान गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget