एक्सप्लोरर

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फिर धमाका, 19 लोगों की मौत

Kabul Blast: अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul Blast) में इसी महीने 23 सितंबर को भी धमाका हुआ था. ये धमाका काबुल में एक मस्जिद (Mosque) के पास हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी.

Blast in Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में शुक्रवार को सुबह जोरदार धमाका हुआ है. जानकारी के मुताबिक काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान (Kabul Education Centre) में ये विस्फोट हुआ है. धमाके में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है. हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना है. पुलिस ने बताया कि हमले की ज़िम्मेदारी लेने को लेकर तत्काल कोई दावा नहीं किया गया है. 

काबुल पुलिस (Kabul Police) के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि एक संस्थान के अंदर विस्फोट (Blast) हुआ. सुरक्षा अधिकारी जांच के लिए इलाके में पहुंच गए हैं.

काबुल में फिर धमाका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ. स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका दशती बारची इलाके में एक शिक्षा केंद्र के अंदर हुआ है. तालिबान की ओर से गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि धमाका तड़के हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 19 लोगों की मौत की खबर है.

हमले की किसने ली जिम्मेदारी?

काबुल में शिक्षा केंद्र के अंदर हुए धमाके की किसी ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है. तालिबान की ओर से एक साल पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद इस तरह हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस्लामिक स्टेट समूह तालिबान का एक बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है. पहले भी हमलों में मस्जिदों और विशेष रूप से अफगानिस्तान के शिया समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया गया है.

23 सितंबर को मस्जिद में हुआ था धमाका

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul Blast) में इसी महीने 23 सितंबर को भी धमाका हुआ था. ये धमाका काबुल में एक मस्जिद (Mosque) के पास हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. इस धमाके में 4 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी. इससे पहले सितंबर महीने की शुरूआत में भी हेरात शहर के पास एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था.

ये भी पढ़ें:

North Korea: अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताकर उत्तर कोरिया ने 7 दिन में दागीं तीन मिसाइलें, एक साल में किए 30 से ज्यादा टेस्ट

North Korea के मिसाइल टेस्ट को कमला हैरिस ने बताया क्षेत्र को ‘अस्थिर’ करने वाला, जापान सागर में दागी थीं दो मिसाइलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget