एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: राजधानी काबुल के गुरुद्वारे पर हमले में 27 लोगों की मौत, पीएम मोदी बोले- मन काफी दुखी

यह हमला सुबह 07:30 बजे हुआ. इस दौरान यहां पर सिख समुदाय के सैंकड़ों लोग प्रार्थना के लिए मौजूद थे. वहीं इस हमले में 8 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

काबुल: कोरोना के बढ़ते क़हर के बीच अफ़ग़ानिस्तान से आतंकी हमले की ख़बर आ रही है. यह हमला अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी में हुआ है. काबुल के एक गुरूद्वारे में हुए इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में शामिल चार आतंकियों की मौत की भी ख़बर है. वहीं इस हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है.

सुबह 07:30 बजे हुआ हमला, गुरुद्वारे में थे सैंकड़ों लोग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरूद्वारे पर यह हमला सुबह 07:30 बजे हुआ. इस दौरान यहां पर सिख समुदाय के सैंकड़ों लोग प्रार्थना के लिए मौजूद थे. हमला इतना गंभीर था कि 27 लोगों की मौत हो गई. हमले के बाद अफ़ग़ानी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को जबावी कार्रवाई में मार गिराया. आंतकियों की संख्या 4 बताई जा रही है. वहीं इस हमले में 8 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग़ौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान में 300 से अधिक परिवार रहते हैं. यहां पर गुरूद्वारों की संख्या अच्छी खासी है. अफ़ग़ानिस्तान में आए दिन गुरुद्वारों और मंदिरों पर हमलों की ख़बर आती रहती है. आपको बता दें कि 2018 में राष्ट्रपति गनी से मिलने जा रहे है हिंदू और सिख लोगों के क़ाफ़िले पर भी हमला हुआ था.

पीएम मोदी और विदेश मंत्रालय ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं. प्रधानमंत्री ने लिखा कि आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है. मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कोरोना जैसी महामारी के समय अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले उनकी शैतानी मानसिकता को दिखाते हैं. विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है.

यहां पढ़ें

पाकिस्तान में Coronavirus संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार, घरेलू उड़ानें भी बंद 

Coronavirus: 71 साल के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget