एक्सप्लोरर

बगदादी को हर वक्त सताती थी जान की चिंता, मौत से पहले कई बार बदला था ठिकाना

आईएसआईएस सरगना को 26 अक्टूबर को अमेरिकी सेना ने एक स्पेशल ऑपरेशन में मार गिराया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा की थी.

नई दिल्ली: इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी ने अपनी मौत से पहले कई बार जगह बदली थी. उसे हमले में मारे जाने और अपने लोगों से मौत का डर था. उसने कई बार विद्रोह की आशंका जताई थी. बगदादी के बहनोई मोहम्मद अली साजित ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि एक बार अमेरिका समर्थित कुर्दिश सेना ने हमले किए थे जिसके बाद बगदादी ने चिल्लाते हुए कहा था कि सभी गद्दार हैं.

यही नहीं मई में अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान आईएस के चंगुल से छूटी यजिदी लड़की ने बताया कि बगदादी ने पहली बार 2017 के आखिरी महीनों में इदबिल से भागने की कोशिश की थी. उसने बताया कि एक रात तीन गाड़ियों में आईएस सरगना, उसकी पत्नी और उसके सुरक्षाकर्मी सवार हुए. ये काफीला मुख्य रास्ते पर आया लेकिन फिर वापस लौट गया. जाहिर है कि हमले की आशंका थी.

करीब एक हफ्ते तक वे दक्षिण-पूर्वी सीरियाई शहर हाजिन में इराकी सीमा के पास रहे. फिर वे आईएस के कब्जे वाले क्षेत्र के भीतर सीरिया के एक और सीमावर्ती शहर दशीशा चले गए. तब 17 साल की रही यजिदी लड़की चार महीने तक अल बगदादी के ससुर के घर पर रही थी. उसने बताया कि बगदादी कई बार आया था और उसका रेप किया गया. पीड़ित लड़की ने बताया कि बगदादी केवल रात में सफर करता था और पांच सुरक्षाकर्मियों के साथ फेस ढक कर चलता था.

साल 2018 में लड़की ने आखिरी बार बगदादी को देखा था. ऐसा माना गया कि अल-बगदादी पूर्वी सीरिया स्थित आईएस के गढ़ में चला गया. ऐसे ही बगदादी ने कई बार कोशिश की.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अक्टूबर को घोषणा की थी कि बगदादी सीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में अमेरिकी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया. बगदादी 2014 से आईएस का नेतृत्व कर रहा था और वह दुनिया का सबसे वांछित आतंकी था.

तुर्की की सेना ने बगदादी की बहन को सीरिया से हिरासत में लिया

ट्रंप ने बताया था कि अमेरिकी सेना से घिरने के बाद बगदादी ने खुद को आत्मघाती धमाके से उड़ा लिया. ट्रंप ने कहा था, ''(बगदादी) अब दोबारा किसी बेगुनाह पुरुष, महिला या बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. वो कुत्ते की तरह मरा, वो कायर की तरह मरा. दुनिया अब और भी सुरक्षित हो गई है.''

अल हाशिमी बना बगदादी का का उत्तराधिकारी, IS ने दी अमेरिका को चेतावनी कहा- जश्न न मनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget