एक्सप्लोरर

Indian Sailors: लीबिया में फंसे 9 भारतीय हुए रिहा, जल्द वतन लाने के हो रहे इंतजाम

Indian Sailors Released By Libya: लीबिया में पिछले पांच महीने से नौ भारतीय नाविक फंसे हुए थे, जिन्हें लेकर भारत सरकार ने सक्रियता दिखाई. अब इन नाविकों को रिहा कर दिया गया है.

Indian Sailors Release: लीबिया में पिछले पांच महीने से फंसे नौ भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है. इन नाविकों की रिहाई का श्रेय दो प्रमुख व्यक्तियों के प्रयासों को दिया जा रहा है. इनमें बेंगाजी में इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल तबस्सुम मंसूर और ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत नगुलखम जथोम गंगटे शामिल हैं. इन्होंने लीबिया के विद्रोही समूह से बातचीत कर भारतीय नाविकों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब इन नाविकों को भारत लाने का इंतजाम किया जा रहा है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, लीबिया में फंसे सभी भारतीय नाविक कैमरून के माया -1 शिप पर चालक दल का हिस्सा थे. यह जहाज ग्रीक कंपनी मैसर्स रेडविंग्स शिपिंग एसए का था और लीबिया के जांजौर क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. घटना के बाद, जाविया शहर में अल माया पोर्ट के पास स्थित एक स्थानीय सशस्त्र समूह अज जाविया ने चालक दल को हिरासत में ले लिया था. ग्रीक कंपनी के जहाज पर कैमरून का झंडा लगा हुआ था और यह जहाज तेल उत्पादों को लेकर माल्टा से त्रिपोली जा रहा था.

नौ में से पांच नाविक यूपी के 

लीबिया से रिहा होने वाले नौ भारतीय नाविकों में से 5 यूपी के रहने वाले हैं. जबकि एक-एक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के हैं. इस मामले को भारतीय दूतावास ने तत्काल लीबिया के अधिकारियों के समक्ष उठाया. इसके साथ ही भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने की मांग की.  

रिहाई के बाद भारत पहुंच रहे हैं नाविक 

बता दें कि लीबिया में भारतीय नागरिकों के लिए काम करने वाले तबस्सुम मंसूर ने विद्रोही समूह के साथ बातचीत की. उन्हें इन नाविकों को रिहा करने के लिए मनाया गया. रिहाई के बाद सभी नाविक अपने घर लौट रहे हैं, जहां महीनों से उनके परिजन इनका इंतजार कर रहे हैं. 31 मई, 2023 को सभी 9 भारतीय नागरिकों को रिहा किया गया. वे त्रिपोली पहुंच गए हैं, जहां ट्यूनीशिया में राजदूत ने उनसे मुलाकात की. उन्हें वहां एक होटल में ठहराया गया है, जब तक कि उनके निकास वीजा की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में 19 साल के क्रिश्चियन लड़के को सुनाई गई मौत की सजा, जानें क्‍या थे आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget