एक्सप्लोरर

Trending News: पिता की मौत के बाद डेढ़ साल तक बेटे ने फ्रीजर में रखा शव, जानें चौंकाने वाली कहानी

Viral News: पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं. फिलहाल किसी भी साजिश की आशंका नहीं है.

Netherlands: नीदरलैंड्स में एक शख्स ने अपने मृत पिता के शव को 18 महीने तक फ्रीजर में रखा, क्योंकि वह अपने पिता से बिछड़ना नहीं चाहता था. ख़ास बात यह कि नीदरलैंड्स के लैंडग्राफ का रहने वाला डच व्यक्ति 82 साल का है. उसके पिता की उम्र 101 साल थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डच व्यक्ति अपने मृत पिता का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहता था. जब इस मामले का पता चला तो हर कोई हैरान रह गया. 

इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अजीबोगरीब मामले का खुलासा फैमिली डॉक्टर ने किया. रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग शख्स का इलाज फैमिली डॉक्टर कर रहा था. लेकिन अचानक बुजुर्ग शख्स गायब हो गए. डॉक्टर को अपने मरीज की चिंता होने लगी. पड़ताल किया तो पता चला बुजुर्ग की तो मौत हो चुकी है.

पिता की मौत को छुपाना चाहता था बेटा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद 82 साल के बेटे ने उनके शव को फ्रीजर में रखा हुआ था. इस बात को डच व्यक्ति छुपा कर रखना चाहता था. इसमें काफी हद  तक कामयाबी भी मिली. हालांकि 18 महीने बाद पोल खुल गई. डच व्यक्ति ने पकड़े जाने पर अधिकारियों से कहा कि मैं उन्हें जाने नहीं देना चाहता था, नहीं तो मुझे उनकी याद आती.

शव फ्रीजर में रखने की हो रही जांच 

घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और फिलहाल किसी साजिश की आशंका नहीं है. हम कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.  

घटना को लेकर 82 वर्षीय बेटे ने दावा किया है कि उसके पिता की मौत 18 महीने पहले हो गई थी. तभी उसने उनके शव को फ्रीजर में रखने का फैसला कर लिया था. ये मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी. उसने कहा कि शव को इसलिए स्टोर करके रखा, ताकि मुझे अपने पिता की कमी महसूस न हो. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan News: सुप्रीम कोर्ट के 'लाडले' हैं इमरान खान, पीटीआई नेता की रिहाई पर भड़के पीएम शहबाज शरीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget