एक्सप्लोरर

कनाडा: अपनी सैलरी बढ़ाए जाने के विरोध में डॉक्टर

कनाडा में 700 डॉक्टर अपनी सैलरी बढ़ाए जाने के विरोध में आ गए है. उनका कहना है कि वो पहले से इतने पैसे कमाते हैं कि उनकी सैलरी बढ़ाए जाने की ज़रूरत नहीं है.

नई दिल्ली: सैंकड़ों कनाडाई डॉक्टरों, मेडिकल की प्रैक्टिस करने वालों और मेडिकल स्टूडेंटों ने एक अजीबों-गरीब पिटीशन पर साइन किया है. जिस पिटीशन पर उन्होंने साइन किया है वो उनकी खुद की सैलरी बढ़ाए जाने के खिलाफ़ है. वहीं उन्होंने मांग की है कि उनकी सैलरी को बढ़ाए जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रकम को नर्सों की सैलरी बढ़ने से लेकर ज़रूरतमद मरीज़ों की सहायता तक के लिए इस्तेमाल किया जाए.

कानाडा की जिस प्रांत के डॉक्टरों ने ये मांग की है वहां की ऑफिशियल भाषा फ्रेंच है. इसी भाषा में पोस्ट की गई एक चिट्ठी में लिखा है- 'हम क्यूबेक डॉक्टर मज़बूत पब्लिक सिस्टम में विश्वास रखते हैं और हमारे मेडिकल फेडेरेशन ने हमारे पैसे बढ़वाए जाने की जिस मांग को पास करवाया है उसका विरोध करते हैं.

बीते 25 फरवरी को पोस्ट किए गए इस पिटीशन पर इसे लिखे जाने तक 700 से अधिक डॉक्टरों ने दस्तखत किया है. इनमें जेनरल प्रैक्टिशनर, स्पेशलिस्ट, रेसिडेंट मेडिकल डॉक्टर से लेकर मेडिकल छात्र तक शामिल हैं. डॉक्टरों का ये कदम देश में हेल्थ के उस बजट कट के ख़िलाफ़ है जिसमें किए गए कट की वजह से नर्सों और क्लर्कों पर बहुत ज़्यादा भार आ गया है. वहीं मरीज़ों को भी हेल्थ सर्विस में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कनाडा इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ इंफॉर्मेशन की साल 2017 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक आम कनाडाई डॉक्टर 260,924 डॉलर यानी लगभग 1,31,67,790.58 रुपए कमाता है. रिपोर्ट ने ये बात साफ की है कि ये सिर्फ डॉक्टरों को सीधे तौर पर मिलने वाली रकम है जिसमें उनकी बाकी की कमाई शामिल नहीं होती है.

डॉक्टरों ने 25 फरवरी को एक और पिटीशन जारी किया जिसमें उन्होंने 500 मिलियन डॉलर यानी 25,25,32,52,925.00 रुपए की रकम को स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ाए जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने को भद्दा करार दिया. डॉक्टरों का ये कदम नर्सों के उस कदम के बाद आया जो उन्होंने डॉक्टरों की सैलरी बढ़ाए जाने के विरोध में उठाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget