एक्सप्लोरर

Lockdown की वजह से भारत में फंसे 150 पाकिस्तानियों में से 41 वापस भेजे गए

पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस से 134 लोगों की मौत हो गई है. भारत में फंसे बाकी पाकिस्तानी नागरिकों को भी जल्द ही भेजा जाएगा.

भारत में कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन में फंसे 40 से ज्यादा पाकिस्तानी गुरूवार को बाघा बॉर्डर के जरिए अपने वतन लौट गए. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए 150 पाकिस्तानियों में से 41 वाघा बॉर्डर के जरिए लाहौर आ गए.

जो लोग भारत से पाकिस्तान वापस लौटे हैं उनमें मुस्लिम, सिख और हिंदू शामिल हैं. अधिकारियों की ओर से बताया गया कि उनकी यात्रा का मकसद धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करना था. वहीं कुछ पाकिस्तानी नागरिक अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आए थे. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारत में लॉकडाउन की वजह से फंसे पाकिस्तानियों की देश वापसी कराने की प्रक्रिया की निगरानी की.

अधिकारियों ने बताया कि बाकी रह गए पाकिस्तानी जल्द ही वापस भेजे जाएंगे. वहीं 105 कश्मीरी समेत करीब 205 भारतीय नागरिक पाकिस्तान में फंसे हुए हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का कोहराम जारी है. पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के कारण 7 हज़ार से अधिक लोग लोग संक्रमित हो चुके हैं.

वहीं इस जानलेवा वायरस के कारण 134 लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए वहां की इमरान सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया है. इस बार के लॉकडाउन में ज़रूरी सेवाओं समेत सॉफ़्टवेयर डेवलेपमेंट जैसे तमाम उद्योगों को छूट दी गई है. हालांकि पाकिस्तान में इमरान सरकार को लॉक़डाउन का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. लोगों के द्वारा वहां लॉकडाउन बढ़ाने का लगातार विरोध किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget