एक्सप्लोरर

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 31 रोहिंग्या मुसलमान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने छह पुरुषों, नौ महिलाओं और 16 बच्चों को पकड़ा है. वो पश्चिम त्रिपुरा जिले में रायरमुरा में बाड़ के पीछे हैं. बीजीबी ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत से आए हैं जबकि बीएसएफ ने इस दावे से इनकार किया है.

अगरतला: त्रिपुरा में बांग्लादेश से सटी सीमा पर कांटेदार बाड़ के पीछे ‘नो मेंस लैंड’ पर शुक्रवार से 31 रोहिंग्या मुसलमान फंसे हुए हैं, जबकि दोनों देशों के सीमा गार्डों के बीच उन्हें लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. ‘नो मेंस लैंड’ दो मुल्कों की सरहद के बीच एक ऐसी जगह होती है जिस पर दोनों में से किसी का अधिकार नहीं होता है.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने छह पुरुषों, नौ महिलाओं और 16 बच्चों को पकड़ा है. वो पश्चिम त्रिपुरा जिले में रायरमुरा में बाड़ के पीछे हैं. बीजीबी ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमान भारत से आए हैं जबकि बीएसएफ ने इस दावे से इनकार किया है. दोनों पक्ष शनिवार से दो बार मिल चुके हैं लेकिन मामले को सुलझाने में नाकाम रहे.

बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक सीएल बेलवा ने कहा, ‘‘वो पिछले 48 घंटे से अंतरराष्ट्रीय सीमा और कांटेदार बाड़ के बीच फंसे हुए हैं. उन्होंने बांग्लादेश से भारत में आने की कोशिश की लेकिन हमने उन्हें रोक दिया है.’’ डीआईजी ने कहा, ‘‘हम कल रात से अपने संसाधनों में से रोहिंग्याओं को मानवीय आधार पर पानी और अन्य बुनियादी जरूरत की चीज़े दे रहे हैं.’’ बांग्लादेश के दावे को खारिज करते हुए बेलवा ने कहा कि भारत की तरफ बाड़ को काटने का कोई निशान नहीं है.

1300 रोहिग्या को वापस भेजा गया आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत से कम से कम 1300 रोहिंग्या मुसलमान भारत से बांग्लादेश पहुंचे हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. म्यांमार में सेना पर रोहिंग्या मुसलमानों पर ज्यादती का आरोप लगने के बावजूद हाल के हफ्तों में उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को म्यांमार भेजने के लिए नई दिल्ली को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है.

संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया. इंटर सेक्टर कोआर्डिनेशन ग्रुप (आईएससीजी) की प्रवक्ता एन बोस ने एएफपी से कहा कि तीन जनवरी से रोहिंग्याओं के आने की गति तेज हुई है. आज की तारीख तक 300 परिवारों के करीब 1300 लोग भारत से बांग्लादेश आ चुके हैं.

इंटर सेक्टर कोऑर्डिनेशन ग्रुप (आईएससीजी) में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां और अन्य विदेशी मानवीय संगठन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि नए आए लोगों को संयुक्त राष्ट्र ट्रांजिट केंद्र में रखा गया है. यूएनएचसीआर के प्रवक्ता फिरास अल खतीब ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी को स्थिति के बारे में जानकारी है.

सीमा पार करके बांग्लादेश आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कॉक्स बाजार भेज दिया. कॉक्स बाजार बांग्लादेश के दक्षिण का एक जिला है जहां दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर है.

ये भी देखें

ऐसा भी होता है: बकरी चोरी के आरोप में चोरों की पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget