एक्सप्लोरर

Us Shooting: स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अमेरिका में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 6 घायल

Mass Shooting In US: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Us Shooting: अमेरिका में हमलावरों ने 4 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तरी लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट शहर को निशाना बनाया है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए. सीएनएन से जुड़े टेलीविजन स्टेशन केएसएलए ने श्रेवेपोर्ट के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. 

पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग वाहनों के साथ पहुंचे थे. वाहनों को इन लोगों ने गलत जगह पार्क कर दिया, जिससे पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

वहीं, सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेवेपोर्ट पुलिस लेफ्टिनेंट वान रे ने केएसएलए से बातचीत के दौरान बताया कि यहां पहुंचना और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्राप्त करना एक चुनौतीपूर्ण काम था. उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए अपनी कारें भीड़ से पहले ही पार्क करनी पड़ी. 

तीन लोगों की मौत 

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को दो शव मिले और तीसरे पीड़ित ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना को लेकर स्थानीय पार्षद ने बताया है कि यह एक ब्लॉक पार्टी थी, जो हर साल चार जुलाई को आयोजित की जाती है. जश्न चल ही रहा था तभी गोलीबारी की घटना हुई. 

कुल तीन जगह हुईं गोलीबारी 

गौरतलब है कि अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले तीन अलग-अलग शहरों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई. जिसमें कुल 10 लोगों की मौत हुई है और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि चार जुलाई की छुट्टियों से पहले फिलाडेल्फिया, बाल्टीमोर और फोर्ट वर्थ में सामूहिक गोलीबारी में दस लोग मारे गए और 38 घायल हो गए.

ये भी पढ़ें : चीन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कमजोर पर होने पर पाकिस्तान के लिए चल सकता है चाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget