एक्सप्लोरर

उत्तर पाकिस्तान में भूकंप के बाद PoK में 19 लोगों की मौत, लगभग 300 लोग घायल

पाकिस्तान में आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई कारें सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में गिर गईं. वहीं भूकंप से ऊपरी झेलम नहर भी क्षतिग्रस्त हुई है और विभिन्न गांवों में नहर का पानी घुस गया है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित कई वहां के उत्तरी शहरों में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये. भूकंप से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गये. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केन्द्र पीओके में न्यू मीरपुर के निकट स्थित था. मीरपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरदार गुलफराज खान ने बताया कि मीरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त भूकंप के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गये.

पाकिस्तान मौसम विभाग के भूकंप केन्द्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई और इसका केन्द्र पंजाब प्रांत में पहाड़ी शहर झेलम के निकट जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. हालांकि विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.1 थी. उपायुक्त राजा कैसर ने बताया कि भूकंप के बाद मीरपुर में कई मकान ढह गये. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक मस्जिद का काफी हिस्सा ढह गया जो कि भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित है. पीओके में अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है.

उत्तर पाकिस्तान में भूकंप के बाद PoK में 19 लोगों की मौत, लगभग 300 लोग घायल

टीवी चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि मीरपुर में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई वाहन पलट गये. कई कारें भूकंप से सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में गिर गईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भूकंप बहुत शक्तिशाली था और लोग दहशत में इमारतों से बाहर निकल आये.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पीओके में भूकंप पीड़ितों के लिए ‘‘तुरन्त राहत अभियान चलाने’’ के निर्देश दिये हैं. सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने बताया कि ज्यादातर नुकसान मीरपुर और झेलम में हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘हम भूकंप में हुए जानमाल के नुकसान का आकलन कर रहे हैं.’’कोहाट, चारसद्दा, कसूर, फैसलाबाद, गुजरात, सियालकोट, ऐबटाबाद, मनसेहरा, चित्राल, मलकंद, मुल्तान, ओकारा, नौशेरा, अटक और झंग सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किये गये.

उत्तर पाकिस्तान में भूकंप के बाद PoK में 19 लोगों की मौत, लगभग 300 लोग घायल

अधिकारियों ने बताया कि मीरपुर के निकट स्थित पाकिस्तान का प्रमुख जलाशय मंगला बांध सुरक्षित है. मंगला बांध बिजली घर को बंद कर दिया गया है जिससे राष्ट्रीय ग्रिड को 900 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है. हालांकि ऊपरी झेलम नहर क्षतिग्रस्त हुई है और विभिन्न गांवों में नहर का पानी घुस गया है.

ये भी पढ़ें नवंबर में भारत में होगी INDO-US ट्राइ-सर्विस मिलिट्री एक्सरसाइज, यूएस मरीन कमांडो भी लेंगे 'टाइगर ट्राइंफ' में हिस्सा

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए उठाया है ये खास कदम

मुंबई: शरद पवार और भतीजे अजीत पवार समेत 70 लोगों के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget