एक्सप्लोरर

Nepal Landslide Deaths: बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में भारी तबाही, 17 लोगों की मौत, कई लापता

Nepal Rains: नेपाल की राजधानी काठमांडू से 450 किलोमीटर दूर अछाम जिले में भूस्खलन की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

Nepal Landslides: नेपाल (Nepal) के पश्चिमी हिस्से में पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा (Heavy Rain) के कारण हुए भूस्खलन (Landslide) में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. सुदूर पश्चिम प्रांत के अछाम जिले (Achham District) के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ है. यह प्रांत पिछले कुछ दिनों में हुई भारी वर्षा के कारण बाढ़ (Flood) से बुरी तरह प्रभावित है. कार्यवाहक मुख्य जिलाधिकारी दीपेश रिजल ने जिले में भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है. यह जिला राजधानी काठमांडू से करीब 450 किलोमीटर पश्चिम में है.

अधिकारी ने बताया कि घटनाओं में घायल हुए 11 लोगों को उपचार के लिये हवाई मार्ग से सुरखेत जिला पहुंचाया गया है. उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद तीन लोगों के लापता होने की सूचना है. उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस के कर्मी राहत और बचाव के साथ-साथ लापता लोगों की खोज में जुटे हुए हैं. अधिकारी का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि प्रांत के सात जिलों को जोड़ने वाला भिमदत्त राजमार्ग आपदा के कारण अवरुद्ध हो गया है. भूस्खलन के कारण अछाम जिले में संचार सेवा भी प्रभावित हुई है.

पिछले साल हुआ था ये नुकसान

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में जून से अक्टूबर के बीच काफी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखी जाती हैं. पिछले वर्ष पश्चिमी नेपाल बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई थी. आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. प्राकृतिक आपदा से फसल और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था. पिछले वर्ष के नेपाल के कृषि मंत्रालय द्वारा बताए गए आंकड़े के मुताबिक, लुंबिनी प्रांत, सुदुर पश्चिम प्रांत और प्रांत एक में 2,59,000 मीट्रिक टन चावल को नुकसान पहुंचा था, जिससे 7.22 अरब नेपाली रुपये की हानि बताई गई थी. इस बार भी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं से फसल को भारी नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान का अजीबो-गरीब कारनामा, बांध बनाने के लिए मिले 40 मिलियन डॉलर, विज्ञापन पर खर्च कर दिए 63 मिलियन डॉलर

Queen Elizabeth II Funeral: अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे US Presidnt, जानिए किन देशों के नेता आएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget