एक्सप्लोरर

क्या Covid-19 की तीसरी लहर बच्चों के लिए होगी खतरनाक? AIIMS के शीर्ष डॉक्टर से जानें

देश में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हो रही है. कहा जा रहा है कि इस बार बच्चे कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. इस बारे में हकीकत जानना काफी जरूरी है.

नई दिल्लीः देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. धीरे-धीरे संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन अब भी खतरा बरकरार है. पिछले कई सप्ताह से देश में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. इसमें सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है. इस बारे में एबीपी अनकट से बात करते हुए एम्स में वैक्सीन ट्राइल के प्रिंसिंपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. संजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

बच्चों के प्रभावित होने का वैज्ञानिक आधार नहीं
डॉ. संजय राय का कहना है कि अभी तक इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि देश में अब तक हुए कई सीरो सर्वे में यह बात सामने आ चुकी है कि कोरोना से बच्चे भी प्रभावित हुए हैं, लेकिन उनमें हल्के लक्षण मिले. डॉ. राय ने कहा कि किसी भी महामारी की कई लहर आ सकती हैं, लेकिन इसका असर किसी एक निश्चित उम्र के लोगों पर होगा, ऐसा कोई तथ्य नहीं है. डॉ. संजय ने कहा कि बच्चों के पैरेंट्स तीसरी लहर को लेकर काफी डरे हुए हैं. ऐसे में उन्हें डरना नहीं चाहिए. 

यहां देखें एबीपी अनकट से बातचीत का पूरा वीडियो

विदेशी वैक्सीन का सीधे होगा इस्तेमाल
सरकार ने वैक्सीन की कमी से निपटने के लिए विदेशी वैक्सीन का भारत में टेस्ट और ट्रायल की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. अब विदेशी वैक्सीन का सीधे इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके फाइजर और मॉडर्ना जैसी विदेशी वैक्सीन को फायदा मिलेगा. इन कंपनियों ने पिछले दिनों सरकार से इन नियमों में छूट की मांग की थी.

विदेशी वैक्सीन पर डॉ. संजय का नजरिया
उनका कहना है कि एशियाई देशों के मुकाबले यूरोप और अन्य महाद्वीपों में कोरोना से मृत्यु दर ज्यादा है. ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि एक ही दवाई हर तरह की जनसंख्या पर समान रूप से काम करे. ऐसे में विदेशी वैक्सीन का ट्रायल और टेस्ट होना चाहिए, लेकिन इमरजेंसी परिस्थिति में सरकार ने कंपनियों को इससे छूट दी है. उन्होंने बताया कि इस वक्त बच्चों की वैक्सीन का एम्स में ट्रायल चल रहा है. तमाम वॉलिंटियर्स इसके लिए आगे आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, जांच के बाद क्या बोली पुलिस?
ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, जांच के बाद क्या बोली पुलिस?
कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
कभी ममता के खास रहे ये TMC नेता, अब बंगाल दौरे से पहले अमित शाह की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- लोगों के लिए
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget