एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के बाद बंगाल पर बीजेपी की नजर, कहा- रोक सको तो रोक लो

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक राज्य में बीजेपी ने 83 फीसदी मतदान केंद्रों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है. साथ ही विधानसभा चुनाव 2021 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लगातार प्रयासरत है.

बिहार चुनाव में जीत के बाद बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है. वहीं अब पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए जी-जान से जुट चुकी है. हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल की दौरा किया था. वहीं अब बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी जनता को एक खास नारे के जरिए साधने की कोशिश में जुट गई है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार को बेदखल करने के लिए अगले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी लगातार जमीन पर काम कर रही है. इस क्रम में बीजेपी के बड़े नेताओं की तरफ से लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा किया जा रहा है. अब बीजेपी ने इस बार चुनाव के लिए 'एई बार बांग्ला, पारले सामला' का नारा दिया है. इस नारे का मतलब है, 'अब बंगाल की बारी है, रोक सको तो रोक लो'.

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक राज्य में बीजेपी ने 83 फीसदी मतदान केंद्रों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है. साथ ही विधानसभा चुनाव 2021 में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लगातार प्रयासरत है. दिलीप घोष का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल के दौरों से भी बीजेपी के कार्यकर्ता उत्साहित होंगे. पार्टी के पक्ष में माहौल बनने में यह मददगार साबित होगा. उन्होंने संभावना जताई की गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हर महीने पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं.

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का कहना है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने हैं. कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां अब खत्म हो चुकी हैं. साथ ही दिलीप घोष ने चुनाव से पहले टीएमसी नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की तरफ भी इशारा किया. घोष के मुताबिक बीजेपी ने बंगाल में अपना विस्तार किया है. बीजेपी ने 78 हजार मतदान केंद्रों में से 65 हजार मतदान केंद्रों तक अपनी पहुंच बना ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget