एक्सप्लोरर

New Navy Chief: वाइस एडमिरल आर हरी कुमार होंगे नौसेना के नए चीफ, 30 नवंबर को संभालेंगे पदभार

Who is R Hari Kumar: वाइस एडमिरल आर हरी कुमार अगले नौसेना अध्यक्ष होंगे. वह फिलहाल वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं.

वाइस एडमिरल आर हरी कुमार अगले नौसेना अध्यक्ष होंगे. वह फिलहाल वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं. वह 30 नवंबर से अपना पदभार संभालेंगे. नौसेना के वर्तमान अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. 12 अप्रैल 1962 को जन्मे हरी कुमार कई अहम पदों जैसे वाइस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ पर्सनल, द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट के तौर पर भी काम कर चुके हैं. वह नेवल वॉर कॉलेज गोवा के कमांडेंट रह चुके हैं और शेशल्स सरकार के नेवल एडवाइजर भी रह चुके हैं.

मुंबई यूनिवर्सिटी से डिफेंस एंड स्ट्रैटिजिक स्टडीज में वह एमफिल कर चुके हैं. केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मे कुमार ने शुरुआती शिक्षा मन्नम मेमोरियल रेजिडेंशियल हाई स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने तिरुअनंतपुरम के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज से प्री-डिग्री कोर्स किया. उन्होंने साल 1979 में नेशनल डिफेंस अकादमी के 61 कोर्स में भाग लिया और उन्हें जूलियट स्क्वॉड्रन दिया गया. साल 1981 में वह एनडीए से ग्रेजुएट हुए.

1996 में, उन्होंने न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड में यूएस नेवल वॉर कॉलेज में नेवल स्टाफ कोर्स में भाग लिया.  उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर्स डिग्री.  प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए उन्होंने 2004 में आर्मी वॉर कॉलेज में आर्मी हायर कमांड कोर्स और 2009 में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में भी भाग लिया. उन्होंने मुंबई में नरोत्तम मोरारजी इंस्टीट्यूट ऑफ शिपिंग से शिपिंग मैनेजमेंट कोर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया.

कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं

आर हरी कुमार अब तक परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे जा चुके हैं. साल 1983 में उन्हें नेवी में कमीशन मिला. आईएनएस रंजीत में उन्हें तोपखाना अधिकारी का पद सौंपा गया. उन्होंने आईएनएस विपुल के कार्यकारी अधिकारी के तौर पर भी काम किया है. इसके अलावा आईएनएस विराट पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं. सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के दूसरे चरण के दौरान, दिसंबर 1992 से जून 1993 तक, उन्होंने मोगादिशु में नागरिक और सैन्य संचालन केंद्र में सेवा की. आर हरी कुमार की पत्नी का नाम कला नायर है और दंपति की एक बेटी है. आर हरी कुमार को स्वीमिंग, बैडमिंटन खेलना पसंद है.

ये भी पढ़ें 

क्या उपचुनावों के नतीजों के बाद Himachal Pradesh में होगा नेतृत्व परिवर्तन? CM Jairam Thakur ने दिया ये जवाब

Cruise Drugs Case: Nawab Malik के आरोपों से Sameer Wankhede का परिवार 'आहत', राज्यपाल से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget