एक्सप्लोरर

यूपी: अक्टूबर में शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण, दिल्ली से चित्रकूट की दूरी छह घंटे में होगी पूरी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे 290 किलोमीटर लंबा चार लेन का राजमार्ग होगा. यह एक्सप्रेस-वे झांसी से शुरू होकर चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, औरैया और जालौन तक जाएगा. इसके बाद यह एक्सप्रेस-वे इटावा से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में जुड़ जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि 290 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू होगा. अपर मुख्य सचिव सूचना एवं यूपीडा के मुख्य कार्याधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि परियोजना का कार्य 30 महीने में पूरा होगा.

अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के फैसलों की जानकारी संवाददाताओं को दे रहे थे. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अक्टूबर में शुरू होगा.किसानों से जमीन का अधिग्रहण मौजूदा दरों की चार गुनी दरों पर किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे झांसी से शुरू होकर राज्य के अत्यंत पिछडे क्षेत्रों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, औरैया, जालौन से होकर इटावा जिले से गुजरेगा और आगरा के बटेश्वर से होकर नसीमपुर पहुंचेगा. इसके बाद यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से चित्रकूट की दूरी महज छह घंटे में पूरी की जा सकेगी.

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसके आसपास के शहरों की प्रदेश की राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी से कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

उन्होंने बताया कि इससे 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. एक्सप्रेसवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. अवस्थी रविवार को बांदा जिले गये थे. वहां उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया था.

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के लिए आवश्यक 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है जबकि शेष दस फीसदी भूमि का अधिग्रहण अगले दो महीने में हो जाएगा.

DAY 8: रामलला के वकील ने कहा- मुस्लिम पक्षकार भी मान चुके हैं जन्मस्थान का महत्व, इसे हिंदुओं को सौंपा जाए

यूपी: योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

यूपी की नदियों के किनारे चलेगा पौधरोपण अभियान, सीड बम तकनीक का होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget