एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: त्रिपुरा में सोशल डिस्टेंसिंग समझाने के लिए युवक ने बनाई अनोखी ई-बाइक

कोरोना वायरस से बचना है तो एक मात्र तरीका है- सोशल डिस्टेंसिंग. इसके महत्व को समझाने के लिए दुनियाभर में लोग नए-नए प्रयोग कर रहे हैं.

त्रिपुरा: कोरोना वायरस से जंग लड़ने के तहत दुनिया की लगभग आधी आबादी आजकल घरों में कैद है. क्योंकि इस महामारी से जंग जीतने का 'सोशल डिस्टेंसिग' ही एक मात्र तरीका है. सोशल डिस्टेंसिंग की अहमियत को समझते हुए और लोगों को इसके मायने समझाने के लिए त्रिपुरा के शख्स ने इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर दी. इस बाइक में दो सीटों के बीच करीब एक मीटर की दूरी है. शख्स ने इसे 'COVID-19 बाइक' नाम दिया है. ये ई-बाइक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रहने वाले पार्था साहा ने खुद बनाई है. पार्थ एक यूट्यूबर हैं. उनका कहना है कि कोरोना के लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है. इस बाइक का इस्तेमाल वह लॉकडाउन के बाद अपनी बेटी को स्कूल से लाने और ले जाने के लिए करेंगे. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में उन्होंने ये साफ किया है कि इस बाइक को बेचने के उद्देश्य से नहीं बनाया है. क्या है सोशल डिस्टेंसिंग वाली इस बाइक का खासियत पार्थ ने इस बाइक का नाम 'कोविड-19 बाइक' रखा है. इसमें 750 वाट की मोटर लगी है, जिसे 48 वोल्ट की बैट्री से जोड़ा गया है. बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर 80 किमी तक चलाया जा सकता है. वीडियो- TRIPURAINFOWAY TIWN (यू ट्यूब) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी इस बाइक की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है! मैं COVID-19 महामारी के दौरान जागरूकता पैदा करने के लिए एक अनोखी मोटरसाइकिल बनाने के लिए त्रिपुरा के पार्थ साहा को बधाई देता हूं. इलेक्ट्रिक बाइक में दो सीटों के बीच 1 मीटर की दूरी है. उन्होंने लॉकडाउन के बाद अपनी बेटी को स्कूल ले जाने के लिए इसे डिजाइन किया है." बता दें, पार्थ साहा एक यू-ट्यूबर हैं, जहां उनके 3 लाख सब्सक्राइबर हैं. हालांकि इस ई-बाइक का वीडियो उन्होंने अभी तक अपने चैनल पर पोस्ट नहीं किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget