एक्सप्लोरर

आज का इतिहास: देश के सबसे चर्चित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म

today in history, 24 october: आज का इतिहास भारत के लिए बेहद खास है. साल 1975 में एक अध्यादेश के जरिए भारत में बंधुआ मजदूरी को समाप्त किया गया. इसके साथ ही साल 1921 में देश के सबसे चर्चित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म हुआ था.

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में 24 अक्टूबर दिन बेहद खास है. आज ही के दिन साल 1921 में देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म हुआ था. ‘‘कॉमन मैन’’ के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी. इसके साथ ही 1945 में में आज के दिन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी.

देश दुनिया के इतिहास में 24 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1605: अकबर के निधन के बाद शहजादा सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली. इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है.

1777: बहादुर शाह जफर का जन्म. अंतिम मुगल बादशाह को एक राजा से ज्यादा एक शायर, संगीतकार और कैलिग्राफर के तौर पर याद किया जाता है. जफर को अपने वतन की ‘‘दो गज जमीन’’ नसीब नहीं हुई और उन्होंने रंगून:अब यांगून: में अंतिम सांस ली.

1851: कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत

1914: आजाद हिंद फौज की अधिकारी और महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म.

1945: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया. संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया. 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

1975: एक अध्यादेश के जरिए भारत में बंधुआ मजदूरी को समाप्त किया गया.

1984: भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत. पहली मेट्रो कोलकाता में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई.

1997: केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई. बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया.

2001: स्विटरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर होने से आग लग गई. अपनी तरह की इस अलहदा घटना में दस लोगों की मौत हो गई.

2003: ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी. इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी. लोगों ने भावुक बिदाई दी. फ्रांस ने इसी वर्ष मई में इस श्रेणी के विमानों को विदाई दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर
LoC पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में धमाका, लोगों के घायल होने की खबर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget