एक्सप्लोरर

पहली बार हवाई सीमा उल्लंघन की घटना हुई है, हम मुद्दे को 101 फीसदी चीन के साथ उठाएंगे: सुष्मा स्वराज

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड में पीएलए (People's Liberation Army) के हेलिकॉप्टरों का भारतीय हवाई क्षेत्र उल्लंघन के मुद्दे को ‘101 फीसदी’ चीन के साथ उठाया जाएगा जबकि बीजिंग ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह विवादित इलाका है और उसकी सेना हमेशा वहां पेट्रोलिंग करती है. नयी दिल्ली में सुषमा ने कहा, ‘‘पहली बार हवाई सीमा उल्लंघन की घटना हुई है. हम मुद्दे को 101 फीसदी चीन के साथ उठाएंगे लेकिन यह निर्णय नहीं किया गया है कि इस पर हम कैसे आगे बढ़ेंगे.’’

'चीनी सेना इन इलाकों में नियमित तौर पर पेट्रोलिंग करती रहती है'

पीएलए के हेलिकॉप्टरों के शनिवार को भारतीय एयर स्पेस में घुसने की रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया से कहा, ‘‘सैद्धांतिक तौर पर चीन-भारत बॉर्डर के पूर्वी भाग में चीन और भारत का क्षेत्रीय विवाद है.’’ हुआ ने कहा, ‘‘चीनी सेना इन इलाकों में नियमित तौर पर पेट्रोलिंग करती रहती है. हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष बॉर्डर से सटे इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रयास करेंगे.’’

चीन के दो हेलिकॉप्टर शनिवार को चमोली जिले में घुस आए थे

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ऑफ चाइना के दो हेलिकॉप्टर शनिवार को चमोली जिले में घुस आए थे, जिससे भारतीय सुरक्षा बलों में चिंता पैदा हो गई. इस साल मार्च तक भारतीय एयर स्पेस में पीएलए की यह चौथी घुसपैठ है. भारत में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टरों ने भारतीय सेना की तस्वीरें ली होंगी जो संभवत: जासूसी अभियान हो सकता है. हेलिकॉप्टर करीब पांच मिनट बाद चीन की ओर लौट गए.

भारतीय वायु सेना घटना की जांच कर रही है. पहले कुछ मौकों पर भी चीनी हेलिकॉप्टर भारतीय क्षेत्र में 4.5 किलोमीटर तक घुस गए थे जिस पर चीन अपना दावा जताता रहा है. इस सेक्टर में तीन चौकियों में से एक बाराहोती है जहां आईटीबीपी जवान हथियार नहीं ले जा सकते हैं. जवानों के इस पोस्ट पर हथियार नहीं ले जाने का एकतरफा फैसला केंद्र सरकार ने सन् 2000 में लिए था. आईटीबीपी जवान वहां सादे कपड़ों में बिना हथियार के चीन के सामने तैनात रहते हैं.

साल 1958 में भारत और चीन ने 80 वर्ग किलोमीटर चारागाह क्षेत्र बाराहोती को विवादित इलाका घोषित किया था जहां दोनों में से कोई भी देश अपनी सेना नहीं भेजेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget