एक्सप्लोरर

AMU से 'मुस्लिम' शब्द हटाने की कभी कोई बात नहीं की: जफर इकबाल

अपने साथ जुड़े ताजा विवाद के बारे में सफाई देते हुए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा कि पिछले सप्ताह किसी पत्रकार ने एएमयू से शिक्षाप्राप्त महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम जानने के लिये उन्हें फोन किया था.

अलीगढ़: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके जफर इकबाल ने उनके द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का नाम बदलने की हिमायत करने की खबरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. एएमयू के छात्र रहे चुके इकबाल ने कहा कि मीडिया में प्रचारित हो रहा है कि उन्होंने एएमयू का नाम बदलने की मांग का समर्थन नहीं किया. मीडिया में उनके नाम से गलत बातें फैलायी जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि कुछ राजनीतिक ताकतें एएमयू को सिर्फ इसलिये बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि उसके नाम में मुस्लिम शब्द जुड़ा है. एएमयू ने दुनिया को हर क्षेत्र में जबर्दस्त उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियां दी हैं.

इकबाल ने कहा कि उन्हें भारत, उसके राष्ट्रीय खेल हॉकी और एएमयू से बेइंतहा मुहब्बत है. आखिर कोई यह कैसे सोच भी सकता है कि मैं महज मुस्लिम शब्द हटा देने से एएमयू की मुसीबतें खत्म हो जाने की बात करूंगा. मैंने भाईचारे और राष्ट्रवाद का सबक इसी एएमयू से सीखा है, जहां कभी हिन्दू और मुस्लिम के भेदभाव की रत्ती भर जगह नहीं रही.

अपने साथ जुड़े ताजा विवाद के बारे में सफाई देते हुए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा कि पिछले सप्ताह किसी पत्रकार ने एएमयू से शिक्षाप्राप्त महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम जानने के लिये उन्हें फोन किया था. इस दौरान पत्रकार ने उनसे एएमयू के बार-बार विवादों में फंसने के कारण के बारे में पूछा था.

इकबाल ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया था कि एएमयू को विवादों में लाने के पीछे पूर्वाग्रह की भावना है. उन्हें दुख है कि एएमयू को लेकर पहले जो सम्मान था, अब उसकी जगह संदेह और असहिष्णुता ने जगह ले ली है. कुछ लोगों ने महज मुस्लिम शब्द जुड़ा होने की वजह से ही एएमयू पर हमलावर होने की आदत पाल ली है. उन्होंने कहा कि उनके इसी बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसकी वह निंदा करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget