एक्सप्लोरर

लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए योगी सरकार का नया फॉर्मूला, हर जिले में तैनात किए नोडल अफसर

कानून व्यवस्था ठीक करना योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले एजेंडे पर रहा है. इसी के मद्देनजर अब उन्होंने सभी 75 जिलों में नोडल पुलिस अफसर पोस्ट किए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं. योगी सरकार ने सभी 75 जिलों में सीनियर आईपीएस अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है. गृह विभाग ने आज ये लिस्ट जारी की. राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस फैसले की जानकारी दी है.

प्रभारी मंत्रियों के फॉर्मूले पर नोडल पुलिस अफसरों को ड्यूटी दी गई है. कई राज्यों में प्रभारी मंत्री का मॉडल है. जिसमें एक मंत्री को एक या दो जिलों की जिम्मेदारी दी जाती है. वे वहां के विकास काम की निगरानी करते हैं. महाराष्ट्र में ऐसे मंत्रियों को पालक मंत्री कहते हैं.

यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था योगी आदित्यनाथ के पहले एजेंडे पर रहा है. वे अपने हर भाषण में इसका दावा करते हैं पुलिस को अपराधियों के एनकांउटर के लिए उन्होंने खुली छूट दे रखी है. इसे ठोंको नीति कहा जाता है. अब उन्होंने सभी 75 जिलों में नोडल पुलिस अफसर पोस्ट कर दिए हैं. डीआईजी और उससे ऊपर के आईपीएस अधिकारियों को ही ये जिम्मेदारी दी गई है. जो अफसर अपने अपने इलाके के एडीजी, आईजी या फिर डीआईजी हैं. उन्हें उनके ही जोन या रेंज के किसी जिले का काम दिया गया है.

योगी सरकार ने दिया झटका, उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड हुए बेरोजगार

डीजी रैंक के पुलिस अधिकारियों को भी नोडल अफसर बनाया गया है. जैसे जेल के महानिदेशक आनंद कुमार को आगरा का प्रभारी बनाया गया है. एडीजी आदित्य मिश्र को मेरठ और डी के ठाकुर को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है. योगी आदित्यनाथ का गृह जिला गोरखपुर है. पहली बार यूपी में नोडल पुलिस अधिकारियों की व्यवस्था लागू की गई है. इससे पहले आईएएस अधिकारियों को भी विकास काम के लिए नोडल अफसर बनाए जाने की परंपरा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget