एक्सप्लोरर

कांग्रेस का घोषणापत्र छलावों का पुलिंदा है, जनता इन्हें दोबारा खारिज करेगी- योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस के मैनिफ़ेस्टो को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झूठ का पुलिंदा बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 सालों तक देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव के लिए आज घोषणा पत्र जारी किया. जन आवाज़ के नाम से जारी मैनिफ़ेस्टो में राहुल गांधी ने बताया कि सरकार बनाने के बाद उनकी पार्टी क्या करेगी. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें दांव पर हैं. इनके नतीजे ही तय करेंगे दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? कांग्रेस के मैनिफ़ेस्टो को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झूठ का पुलिंदा बताया है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का 55 पेज का घोषणापत्र 55 वर्षों के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है. घोषणा पत्र में बोल्ड करके बार-बार लिखा है, "हमने ऐसा पहले भी किया है, और हम इसे दुबारा भी करेंगे." दरअसल इसी तरह की चुनावी खोखली घोषणाएं और सत्ता में आने के बाद जिस भी तरह के घोटाले संभव हो सकते हैं, कांग्रेस पार्टी भारत के स्वतंत्रता पाने के के बाद से करती आ रही है और जनता यह जानती है, इसलिए जनता ने पहले भी इन्हें खारिज किया है और जनता इन्हें दुबारा भी खारिज करेगी. पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने 55 सालों तक देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है. राहुल गांधी ने खुद कहा है कि हम जो करते आए हैं, उसे "हम निभाएंगे."

योगी ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस में एक बुनियादी फ़र्क़ है. बीजेपी की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है. जो नरेंद्र मोदी की सरकार के 55 महीने के कार्यकाल में साफ़ दिखा है. जबकि कांग्रेस की कथनी करनी का अंतर पिछले 55 सालों में जनता ने देखा और झेला है. कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावों का पुलिंदा है, नए कलेवर में अपने दशकों पुराने झूठ इकठ्ठा कर कांग्रेस ने हर बार की तरह कागज पर अपना घोषणा पत्र बनाया है. जिसको जमीन पर उतारने की न तो उनके अंदर योग्यता है, और न ही क्षमता. राहुल गाँधी ने खुद इस घोषणा पत्र के कोरे वादों को रट भले ही लिया हो, लेकिन वे इसे जमीन पर नहीं उतार पाएंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: सर्वे के बाद बदला मायावती का मूड, कई टिकट बदलने की तैयारी

पिछले पांच साल में तीन करोड़ रुपये से अधिक घटी है मुलायम सिंह यादव की संपत्ति

चीन-पाकिस्तान की बात करके जवाबदेही से बचना चाह रहे हैं पीएम मोदी- मायावती

उन्होंने कहा कि जीडीपी में शिक्षा के जिस 6 प्रतिशत का वादा राहुल गांधी ने किया है, वे शायद भूल गए हैं कि उनकी UPA सरकार में 2014 में यह 3.8 प्रतिशत था और बीजेपी सरकार ने इसे बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है. जिसे बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का बीजेपी का ही लक्ष्य है. इसी बात को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दोहराया है.

यूपी के सीएम ने कांग्रेस के मैनिफ़ेस्टो के बहाने एक कहानी का भी ज़िक्र किया. एक बार भेड़िये ने भेड़ों से वादा किया कि आने वाले जाड़ों में सभी भेड़ों को कम्बल बांटे जायेंगे, भेड़ों ने जब सवाल किया कि "इसके लिए ऊन कहाँ से आएगा?" तो भेड़िया सिर्फ मुस्कुरा दिया, गौर से देखें तो वही धूर्त और शातिर मुस्कान आज कांग्रेस के कई नेताओं के चेहरे पर दिखेगी.

उन्होंने कहा कि न्याय योजना के अंतर्गत किया गया वादा जनता को एक बार फिर बरगलाने और भरमाने का नया तरीका है. पूरे देश के बजट के ख़र्च का 13 प्रतिशत इसमें शामिल होगा और इसकी व्यवस्था कैसे होगी ये नहीं बताया गया है. देश विदेश के बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का कहना है कि कांग्रेस की न्याय योजना की लागत जीडीपी के 1 प्रतिशत तक होगी जो कि फिलहाल मौजूदा समय के लिहाज से बजट की गुंजाइश से बाहर की बात है. फिर यह पैसा क्या कांग्रेस अपने नेताओं के स्विस खातों से, जिसमें दशकों से जनता को लूटकर इकठ्ठा किया है वहां से लाएगी?

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि इस योजना का वादा सिर्फ कांग्रेस ने किया है. कांग्रेस हमेश महामिलावटी गठबंधन वाली सरकार बनाती रही है. 37-38 सीटों पर लड़कर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले क्या कांग्रेस की इन हवा हवाई योजनाओं का समर्थन करेंगे?

बुंदेलखंड: अलग राज्य की मांग नहीं बन पाई प्रमुख दलों का चुनावी मुद्दा

मायावती ने अपनी मूर्तियों के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट में दिया स्पष्टीकरण, कही ये बातें

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के दबाव में काम कर रहे हैं अखिलेश यादव- निषाद पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget