एक्सप्लोरर

यूपी से टला नहीं है आंधी-तूफान का खतरा, केन्द्र से मांगी 153 करोड़ की मदद

योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड़ 43 लाख रूपए की आर्थिक मदद मांगी है. इस मामले में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी गई है. हर मृतक के घरवालों को 4 लाख रूपए का मुआवज़ा देने का एलान किया गया है.

लखनऊ: कुदरत की तबाही से यूपी में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है. बुधवार की रात को राज्य के कई इलाक़ों में तेज़ हवा के साथ बारिश हुई. कुछ जगहों पर ओले भी पड़े. आंधी-तूफ़ान से आगरा में जान माल का सबसे अधिक नुकसान हुआ. ताज नगरी में 43 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 घायल हुए हैं.

योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड़ की आर्थिक मदद मांगी है

बिजनौर और कानपुर देहात जिलों में तीन-तीन लोगों की जान गई है. योगी सरकार ने केन्द्र से 153 करोड़ 43 लाख रूपए की आर्थिक मदद मांगी है. इस मामले में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय को चिट्ठी भेज दी गई है. हर मृतक के घरवालों को 4 लाख रूपए का मुआवज़ा देने का एलान किया गया है. प्रभावित इलाक़ों में राहत का सामान बांटने के आदेश दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई इलाक़ों में आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

पीड़ितों को  हर तरह की मदद का भरोसा 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ़ोन पर ही सीनियर अफ़सरों से हालात के बारे में जानकारी ली. आगरा में कमिश्नर और डीएम ने मौक़े पर जा कर राहत और बचाव काम का जायज़ा लिया. राहत आयुक्त संजय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को चिट्ठी लिख कर जान माल के नुक़सान का ब्यौरा मांगा है. योगी सरकार ने आंधी-तूफान से बेहाल हुए लोगों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया है. गेहूं और दुल्हन की फ़सल कट चुकी है. इसीलिए किसानों को बहुत नुक़सान नहीं हुआ है.

क़ुदरत की तबाही के बीच योगी आदित्यनाथ के कर्नाटक दौरे को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. वहां के सीएम सिद्धरमैया ने ट्वीट किया है “ मैं दुखी हूं लेकिन आपके सीएम की यहां ज़रूरत है. मुझे उम्मीद है वे जल्द ही लौट कर यूपी में अपना काम शुरू करेंगे”. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget